Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Samsung 5G phone in just 8999 rupees on amazon here is the galaxy M06 5G deal
केवल 8999 रुपये में Samsung का 5G फोन, Amazon पर सबसे तगड़ी बजट डील

केवल 8999 रुपये में Samsung का 5G फोन, Amazon पर सबसे तगड़ी बजट डील

संक्षेप:

कम कीमत पर धांसू Samsung 5G फोन खरीदने का मौका ग्राहकों को Amazon पर मिल रहा है। Galaxy M06 5G को अब तक के सबसे बड़े डिस्काउंट पर ऑर्डर किया जा सकता है। 

Nov 02, 2025 10:27 am ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung का भारतीय मार्केट में बड़ा शेयर है और इसके डिवाइसेज हर सेगमेंट में खूब पसंद किए जाते हैं। अगर आपको लगता है कि कम बजट में Samsung का पावरफुल 5G फोन नहीं खरीदा जा सकता तो आप गलत हैं क्योंकि Galaxy M06 5G इन दिनों ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर केवल 8,999 रुपये में मिल रहा है।

नया फोन खरीदते वक्त आपको 5G सपोर्ट वाला डिवाइस खरीदना चाहिए, जिससे Airtel, Jio या Vi के हाई-स्पीड इंटरनेट और अनलिमिटेड 5G डाटा का पूरा फायदा मिल सके। खास बात यह है कि Galaxy M06 5G को कंपनी चार बड़े ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड्स देने वाली है और इसे लंबे वक्त तक लेटेस्ट फीचर्स भी मिलते रहेंगे। साफ है कि यह कम बजट में बेहतरीन वैल्यू डील साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:₹10 हजार से कम में बेस्ट टैबलेट डील, मेटल डिजाइन और Dolby Atmos वाले स्पीकर्स

सस्ते में मिल रहा है Galaxy M06 5G

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Galaxy M06 5G के बेस मॉडल को 8,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। वहीं, 128GB स्टोरेज वेरियंट भी 10 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 269 रुपये तक के कैशबैक का फायदा भी लिया जा सकता है। पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में 8,500 रुपये तक की अधिकतम छूट मिल सकती है।

बता दें, एक्सचेंज डिस्काउंट की वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है। Galaxy M06 5G को दो कलर ऑप्शंस- सेज ग्रीन और ब्लेजिंग ब्लैक में खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:Samsung फोन से बनेगी Mahindra कार की चाबी, लेकर आए कमाल का फीचर

ऐसे हैं Galaxy M06 5G के स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग डिवाइस में 6.7 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है और केवल 8mm मोटाई वाला स्लीक डिजाइन मिलता है। अच्छी परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है और Android 15 पर बेस्ड OneUI 7.0 मिलता है। इस फोन के बैक पैनल पर 50MP डुअल कैमरा और सामने 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कंपनी इस फोन को 4 साल तक सिक्योरिटी और OS अपडेट्स देने वाली है और इसमें एक दर्जन 5G बैंड्स का सपोर्ट भी मिल रहा है। इस डिवाइस की 5000mAh क्षमता वाली बैटरी को 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।