Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Samsung 50MP OIS camera phone under 15000 rupees Here is the Galaxy M36 5G deal
मौका! ₹15 हजार से कम में 50MP OIS कैमरा वाला Samsung फोन, AI फीचर्स भी

मौका! ₹15 हजार से कम में 50MP OIS कैमरा वाला Samsung फोन, AI फीचर्स भी

संक्षेप:

सैमसंग का धाकड़ AI फीचर्स वाला 5G फोन Galaxy M36 5G ग्राहकों को खास छूट पर खरीदने का मौका मिलता है। इस डिवाइस को 15 हजार रुपये से कम में ऑर्डर किया जा सकता है। 

Dec 05, 2025 06:13 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साउथ कोरियन टेक ब्रैंड Samsung का 5G फोन Galaxy M36 5G ग्राहकों को बेहद खास डिस्काउंट पर खरीदने का मौका ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर मिल रहा है। इस डिवाइस में कई खास फीचर्स मिलते हैं और तगड़े डिस्काउंट के बाद यह फोन 15 हजार रुपये से कम में ऑर्डर किया जा सकता है। इसमें खास नाइटोग्राफी फीचर मिलता है, जिससे लो-लाइट में बढ़िया फोटोग्राफी की जा सकती है।

सैमसंग का बजट डिवाइस गूगल Gemini के साथ आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स ऑफर कर रहा है। इसके अलावा इसमें Circle to Search फीचर भी दिया गया है। Galaxy M36 5G में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की सुरक्षा लेयर मिलती है और इसके बैक पैनल पर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली के यूजर ने लगा दी स्कैमर की क्लास, QR लिंक खोलते ही रोने लगा ठग!

इन ऑफर्स के साथ खरीदें Galaxy M36 5G

वैसे तो Samsung Galaxy M36 5G की शुरुआती कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 25,499 रुपये दिखाई गई है लेकिन यह छूट के बाद केवल 14,999 रुपये कीमत पर लिस्टेड है। इसके अलावा Amazon पर नो-कॉस्ट EMI और कैशबैक जैसे ऑफर्स अलग से दिए जा रहे हैं।

पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में ग्राहकों को 14,100 रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट मिल सकता है। इसकी वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है। यह फोन तीन कलर ऑप्शंस- ऑरेंज हेज, सिरीन ग्रीन और वेलवेट ब्लैक में खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:कहीं कैंसल तो नहीं हुई आपकी फ्लाइट? इन तरीकों से पता करके जाना एयरपोर्ट

ऐसे हैं Galaxy M36 5G के स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग डिवाइस में 6.7 इंच का बड़ा सुपर AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है और धाकड़ परफॉर्मेंस के लिए Exynos 1380 प्रोसेसर इसका हिस्सा है। Galaxy M36 5G में बैक पैनल पर 50MP मेन, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो सेंसर्स वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13MP सेल्फी कैमरा मिलता है और इसकी 5000mAh क्षमता वाली बैटरी को 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ऑफर किया जा रहा है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।