Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Salesforce CEO Marc Benioff said artificial intelligence cannot replace human salesperson
AI के चलते गई थी हजारों लोगों की नौकरी, अब कंपनी के सीईओ ने माना- AI नहीं ले सकता इंसान की जगह

AI के चलते गई थी हजारों लोगों की नौकरी, अब कंपनी के सीईओ ने माना- AI नहीं ले सकता इंसान की जगह

संक्षेप: सेल्सफोर्स ने एआई एजेंट्स को प्राथमिकता देने हुए कस्टमर सपोर्ट में काम कर रहे चार हजार लोगों को निकाला था। अब कंपनी के सीईओ ने कहा कि एआई ह्यूमन सेल्सपर्सन की जगह नहीं ले सकता क्योंकि इसमें फेस-टू-फेस कम्यूनिकेशन की कमी है।

Mon, 20 Oct 2025 07:02 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जॉब मार्केट में एआई को लेकर काफी टेंशन है। आए दिन एआई के चलते कंपनियों में बड़े लेवल पर लेऑफ की खबरें आती रहती हैं। हाल में सेल्सफोर्स ने भी एआई एजेंट्स को प्राथमिकता देते हुए कस्टमर सपोर्ट में काम कर रहे चार हजार लोगों को नौकरी से निकाला था। अब सेल्सफोर्स के सीईओ मार्क बेनिओफ वर्कप्लेस पर एआई के रोल को लेकर अलग बात कर रहे हैं। उन्होंने एक लाइव डेली यूट्यूब शो TBPN में कहा कि एआई ह्यूमन सेल्सपर्सन की जगह नहीं ले सकता क्योंकि इसमें बेहद जरूरी फेस-टू-फेस कम्यूनिकेशन की कमी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

'एआई में आत्मा नहीं होती। यह ह्यूमन कनेक्टिविटी नहीं है'

बेनिओफ ने कहा, 'एआई में आत्मा नहीं होती। यह ह्यूमन कनेक्टिविटी नहीं है'। बेनिओफ के अनुसार फेस-टू-फेस कम्यूनिकेशन अभी भी जरूरी है। अपनी कंपनी के एआई के आक्रामक इस्तेमाल के बावजूद वह अब 3 हजार से 5 हजार नए सेल्सपर्सन की नियुक्ति कर रहे हैं और इस साल 20 हजार अकाउंट एग्जिक्यूटिव तक पहुंचने का टारगेट लेकर चल रहे हैं।

कस्टमर सपोर्ट वर्कफोर्स में की गई थी कटौती

यह हायरिंग अनाउंसमेंट बेनिओफ द्वारा सितंबर में द लोगान बार्टलेट शो पॉडकास्ट पर यह खुलासा करने के कुछ महीनों बाद की गई है कि सेल्सफोर्स ने अपने कस्टमर सपोर्ट वर्कफोर्स की संख्या 9 हजार से घटाकर लगभग 5 हजार कर दी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, 'मुझे कम कर्मचारियों की जरूरत है।' उन्होंने बताया कि अब एआई एजेंट 50% कस्टमर इंट्रैक्शन संभालते हैं, जिन्हें पहले इंसान संभाला करते थे।

ये भी पढ़ें:₹20 हजार सस्ता हुआ 32MP के सेल्फी कैमरा वाला धांसू फोन, मिलेगी 12GB रैम


यह कटौती सेल्सफोर्स के लिए आर्थिक रूप से लाभदायक साबित हुई है, जिससे 2025 की शुरुआत से सपोर्ट कॉस्ट में 17% की कमी आई है। कंपनी के एआई एजेंटों ने दस लाख से ज्यादा कस्टमर कन्वर्सेशन को पूरा किया है। इससे यह साबित होता है कि यह टेक्नोलॉजी कुछ कामों में मानव कर्मचारियों की जगह ले सकती है।

ये भी पढ़ें:25 हजार रुपये से कम में मिल रहे सोनी और सैमसंग के शानदार टीवी, टॉप 3 डील

रूटीन सपोर्ट टास्क्स को संभाल सकता है एआई

बेनिओफ की भूमिकाओं के बीच का अंतर एक स्ट्रैटिजिक विजन को दर्शाता है, जिसके अनुसार एआई रूटीन सपोर्ट टास्क्स को संभाल सकता है, लेकिन कॉम्प्लेक्स सेल्स रिलेशनशिप के लिए अभी भी ह्यूमन टच की जरूरत होती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।