आ गया कैमरे वाला यूनिक चश्मा, वीडियो रिकॉर्ड करेगा, AI से बातों को ट्रांसलेट भी करेगा

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Rollme ने अपना स्मार्ट ग्लास लॉन्च किया है, जिसका नाम VistaView है। इसमें 13 मेगापिक्सेल का कैमरा है, जो फोटो-वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। यह कई भाषाओं में ट्रांसलेशन की सुविधा भी देता है। देखें कीमत और खासियत की पूरी डिटेल

आ गया कैमरे वाला यूनिक चश्मा, वीडियो रिकॉर्ड करेगा, AI से बातों को ट्रांसलेट भी करेगा

Rollme अपनी हाइटेक स्मार्टवॉच के लिए पॉपुलर है और अब कंपनी एक यूनिक चश्मा लेकर आई है, जिसमें कैमरे लगे हैं। रोलमी ने आधिकारिक तौर पर अपना सबसे नया वियरेबल डिवाइस, VistaView AI Smart Glasses लॉन्च कर दिया है। ये चश्मे उन एथलीटों, यात्रियों और आउटडोर के शौकीनों के लिए हैं, जो लाइटवेट और प्रैक्टिकल डिजाइन में इनोवेटिव टेक्नोलॉजी चाहते हैं। इसमें कैमरे लगे हैं और इसमें AI का सपोर्ट भी मिलता है। यह चश्मा अलग-अलग भाषाओं में ट्रांसलेशन की सुविधा भी देता है, जिससे अलग-अलग भाषाओं में बातचीत करना आसान हो जाता है। फुल चार्ज में 120 घंटे का स्टैंडबाय टाइम मिलता है, यानी अगर इसे फुल चार्ज करके रख दिया जाए, तो भी यह 120 घंटे तक एक्टिव रहेगा। कितनी है कीमत और क्या है इसमें खास, चलिए डिटेल में बताते हैं...

सम्बंधित सुझाव

Rollme VistaView की खासियत

इन चश्मे में 13 मेगापिक्सेल सोनी IMX386 HD कैमरा लगा है, जो 30fps पर साफ तस्वीरें और स्मूद 1080p वीडियो कैप्चर करता है। इनमें चलते-फिरते भी वीडियो को स्थिर रखने के लिए एडवांस्ड स्टेबिलाइजेशन टेक्नोलॉजी दी गई है, और तस्वीरों व वीडियो को स्टोर करके रखने के लिए इसमें 32GB स्टोरेज दी गई है। आप अगर किसी लंबी यात्रा पर जा रहे हैं और वहां के फोटो वीडियो को सजोंकर रखना चाहते हैं, तो यह डिवाइस आपके लिए परफेक्ट हो सकता है।

rollme launched ai smart glasses

VistaView में मल्टी-कोटेड HD पोलराइज्ड लेंस लगे हैं, जो चकाचौंध को कम करते हैं और रोशनी को बढ़ाते हैं। कंपनी ने इन्हें खासतौर से बाहर तेज धूम में इस्तेमाल करते समय आराम और स्पष्टता देने के लिए डिजाइन किया है, जिससे तेज धूप में भी बेहतर विजिबिलिटी मिलती है।

सम्बंधित सुझाव

इन चश्मों का डिजाइन स्टेबल और कंफर्टेबल है, जो रनिंग, साइकलिंग या चढ़ाई करने जैसी गतिविधियों के लिए एकदम सही है। इनमें साफ ऑडियो के लिए हवा के शोर को कम करने की सुविधा, शानदार सराउंड साउंड के लिए इन-बिल्ट स्पीकर और फोन कॉल आसानी से मैनेज करने के लिए एक टचपैड शामिल है।

कई भाषाओं में ट्रांसलेशन

इन स्मार्ट ग्लासेज में OpenAI पावर्ड AI ऑब्जेक्ट रिकग्निशन की सुविधा शामिल है। इस फीचर की मदद से यूजर्स ग्लासेज को किसी भी चीज या टेक्स्ट की ओर करके तुरंत उसके बारे में जानकारी पा सकते हैं। यह डिवाइस बातचीत के लिए कई भाषाओं में ट्रांसलेशन की सुविधा भी देता है, जिससे यात्रा के दौरान अलग-अलग भाषाओं में भी आसानी से बातचीत की जा सकती है।

इस चश्मे में 300mAh की बैटरी दी गई है, जो 50 मिनट तक लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग, 10 घंटे तक लगातार म्यूजिक प्लेबैक और 120 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देती है।

इतनी है कीमत

Rollme VistaView चश्मे केवल एक ही रंग में आते है, जिसे ब्लेजिंग ऑरेंज नाम दिया गया है। इनकी कीमत $99.99 (करीब 9500 रुपये) है। इसके बॉक्स में चश्मे के अलावा एक चार्जिंग केबल, एक प्रोटेक्टिव केस और इसे साफ करने के लिए एक कपड़ा मिलेगा। ये अब Rollme के आधिकारिक स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।