रास्ता नहीं भटकने देगी यह वॉच, बिना नेटवर्क चलेगा मैप, 30 दिनों की बैटरी लाइफ भी
Rollme G9 स्मार्टवॉच आप अनजान रास्तों पर भटकने नहीं देगी। यह वॉच यूजर्स को ऑफलाइन मैप्स प्रदान करती है, जो खराब नेटवर्क वाली जगहों पर ट्रैक करते समय काफी मदद साबित हो सकते हैं। कितनी है कीमत और इस वॉच में और क्या-क्या खास है, डिटेल में जानिए सबकुछ

अगर आप एडवेंचर एक्टिविटीज के शौकीन हैं, नई-नई जगहों को एक्स्पोर और घुमना-फिरना आपको पसंद है, तो जरूरी है कि आपके पास एक ऐसा डिवाइस हो, जो आपको सटीक रास्ता बताई, ताकि नए रास्तों पर भटकने की गुंजाइश न रहे। कई वॉच में GPS इन-बिल्ट में मिल रहा है लेकिन नेटवर्क न होने पर यह काम नहीं करेगा। ऐसी समस्या को देखते हुए Rollme ने एक ऐसी स्मार्टवॉच लॉन्च की है, जिसमें ऑफलाइन मैप की सुविधा मिलती है। इस वॉच का नाम है Rollme G9। कंपनी का कहना है कि इसे खासतौर से ऐसे यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो एक्युरेसी, नेविगेशन और फिटनेस ट्रैकिंग को प्राथमिकता देते हैं। खास बात यह है कि नई वॉच बेहद लाइटवेट डिजाइन के साथ आती है। चलिए डिटेल में जानते हैं नए Rollme G9 में क्या-क्या खास मिलता है...
सम्बंधित सुझाव

54% OFF

Fastrack Limitless Glide X 1.83" Smart Watch with Ultra UV HD Display, SpO2, Heart Rate & Sleep Tracking, Bluetooth Calling, 100+ Sports Modes, 5-Day Battery, Smartwatch for Men & Women (Black)
Fastrack Limitless Glide X 1.83" Smart Watch with Ultra UV HD Display
SpO2
Heart Rate & Sleep Tracking

₹1299
₹2799खरीदिये

58% OFF

Fastrack Astor FS1 Pro Smart Watch, 1.97" AMOLED Display, Bluetooth Calling, 100+ Sports Modes, SpO2 & Heart Rate Monitoring, Women's Health, IP68, Up to 5 Days Battery, Functional Crown (Black)
Fastrack Astor FS1 Pro Smart Watch
1.97" AMOLED Display
Bluetooth Calling

₹2099
₹4999खरीदिये

54% OFF

Fastrack Limitless Glide Advanced UltraVU HD Display|BT Calling|ATS Chipset|100+ Sports Modes & Watchfaces|Calculator|Voice Assistant|in-Built Games|24 * 7 Health Suite|IP68 Smartwatch
Fastrack Limitless Glide Advanced UltraVU HD Display|BT Calling|ATS Chipset|100+ Sports Modes & Watchfaces|Calculator|Voice Assistant|in-Built Games|24 * 7 Health Suite|IP68 Smartwatch

₹1299
₹2799खरीदिये

49% OFF

Fastrack Astor FR2 Pro 1.43" AMOLED Stainless Steel Smart Watch with SpO2, Heart Rate, BT Calling, Adaptive AOD, Functional Crown, AI Voice Assistant – Smartwatch for Stylish Professionals (Black)
Fastrack Astor FR2 Pro 1.43" AMOLED Stainless Steel Smart Watch with SpO2
Heart Rate
BT Calling

₹2799
₹5499खरीदिये
कीमत और ऑफर
Rollme G9 ने फिलहाल इसे अपने घरेलू बाजार यानी चीन में ब्लैक, सिल्वर और ऑरेंज जैसे कलर्स में लॉन्च किया है। जहां यह कंपनी के ऑफिशियल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी प्रोमोशनल ऑफर के तहत, Rollme G9 खरीदने वाले पहले 100 ग्राहकों को ईयरबड्स फ्री दे रही है।
चलिए एक नजर डालते हैं Rollme G9 की खासियत
स्टैंडबाय में 30 दिनों तक चलती है वॉच
यह स्मार्टवॉच TWS ईयरफोन के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करती है और इसमें म्यूजिक चलाने के लिए इनबिल्ट स्टोरेज भी है, जिससे वर्कआउट के दौरान काफी आसानी होती है। 500mAh की बैटरी के साथ, यह दावा किया गया है कि यह रेगुलर इस्तेमाल पर 15 दिनों तक और स्टैंडबाय पर 30 दिनों तक चलती है, जिससे इसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। स्टैंडबाय टाइम मतलब यूजर ने वॉच को फुल चार्ज करके तो रख दिया है, लेकिन उसे यूज नहीं कर रहा है।
लाइटवेट और एमोलेड डिस्प्ले
इतने दमदार फीचर्स के बावजूद, इस घड़ी का वजन सिर्फ 32 ग्राम है, जिससे इसे पूरे दिन आराम से पहना जा सकता है। इसमें 1.32-इंच की एचडी एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो अलग-अलग तरह की रोशनी में भी साफ विजिबिलिटी सुनिश्चित करती है। कई तरह के स्पोर्ट्स मोड्स और गाइडेड ट्रेनिंग फीचर्स के सपोर्ट के साथ, इसका मकसद एक बैलेंस्ड फिटनेस ट्रैकिंग एक्सपीरियंस देना है।
सम्बंधित सुझाव

71% OFF

Fastrack Limitless FS2 Pro 1.96" AMOLED Smart Watch with BT Calling, AI Voice Assistant, 100+ Sports Modes, 5-Day Battery, Fast Charge, Health Tracking, – Smartwatch for Men & Women (Beige)
Fastrack Limitless FS2 Pro 1.96" AMOLED Smart Watch with BT Calling
AI Voice Assistant
100+ Sports Modes

₹2299
₹7995खरीदिये

34% OFF

Fastrack Limitless FS2+ Smart Watch, 2.01" UltraVU Display, Functional Crown, SingleSync BT Calling, 110+ Sports Modes, 200+ Smartwatch Faces, Upto 7 Day Battery, AI Voice Assistant (Teal)
Fastrack Limitless FS2+ Smart Watch
2.01" UltraVU Display
Functional Crown

₹1968
₹2995खरीदिये

50% OFF

Fastrack Volt S1 Smart Watch for Man and Women Latest with 1.83" Display, Silicone Strap, BT Calling, 100+ Sports Modes, Heart Rate, SpO2, IP68, Ideal Smartwatch for Boys and Girls (Blue)
Fastrack Volt S1 Smart Watch for Man and Women Latest with 1.83" Display
Silicone Strap
BT Calling

₹1499
₹2995खरीदिये

48% OFF

Amazfit Balance (Smartchoice) 46mm AMOLED Smart Watch, Body Composition, 14 Days Battery, Dual-Band GPS, BT Calling, VO₂ Max, Aluminium Alloy Frame, Temperature Sensor, AI Zepp Coach(Sunset Grey)
Amazfit Balance (Smartchoice) 46mm AMOLED Smart Watch
Body Composition
14 Days Battery

₹15999
₹30999खरीदिये

95% OFF

Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus Bluetooth Calling Smart Watch, 1.83″ HD Display, AI Voice Assistant, 120+ Sports Modes, IP67 Waterproof, SpO2 & Heart Rate Monitor Smartwatch for Men & Women - Black
Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus Bluetooth Calling Smart Watch
1.83″ HD Display
AI Voice Assistant

₹1099
₹19999खरीदिये
वॉच में ऑफलाइन मैप्स की सुविधा
Rollme G9 पोजिशनिंग की सटीकता और नेविगेशन सपोर्ट पर खास ध्यान देता है। इसमें ऑफलाइन मैप्स आते हैं जिन्हें सीधे वॉच पर डाउनलोड किया जा सकता है, जिससे यूजर्स नेटवर्क कनेक्टिविटी न होने पर भी रास्तों का पता लगा सकते हैं। यह इसे ट्रेकिंग, साइकिलिंग, या यहां तक कि शहरों के अंदर नेविगेट करने के लिए भी परफेक्ट बनाता है, जहां खराब कनेक्टिविटी रहती है। फोन 5ATM रेटिंग के साथ आती है यानी यह पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगी।
यह स्मार्टवॉच एक डुअल-बैंड GNSS सिस्टम से लैस है, जो ट्रैकिंग की सटीकता को बेहतर बनाने के लिए कई सैटेलाइट नेटवर्क के साथ काम करता है। यह सेटअप कमजोर सिग्नल वाले इलाकों में भी सटीक लोकेशन बनाए रखने में मदद करता है, जैसे कि घनी आबादी वाले शहरी इलाके या पहाड़ी क्षेत्र। इसमें आउटडोर एक्टिविटीज के लिए भी जरूरी डेटा उपलब्ध कराने के लिए अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कंपास जैसे सेंसर भी हैं।
वॉच में ढेर सारे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर
नेविगेशन के साथ-साथ, वॉच सेहत पर भी पैनी नजर रखती है। इसमें एक अपग्रेडेड सेंसर सिस्टम लगा है, जिसे मूवमेंट के दौरान ट्रैकिंग की सटीकता को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह दिल की धड़कन, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, सोने के तरीके, सांस लेने की गति और सेहत से जुड़े अन्य पैमानों को ट्रैक करता है। इस वजह से, यह यूजर्स के लिए अपनी फिटनेस और पूरी सेहत पर नजर रखने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



