आ गई डिस्प्ले वाली 'जादुई' अंगूठी, हेल्थ पर रखेगी पैनी नजर, इशारे से चला सकेंगे फोन
Rogbid ने सबसे यूनिक स्मार्ट रिंग लॉन्च कर दी है। कंपनी डिस्प्ले वाली SR15 Ultra स्मार्ट रिंग लेकर आई है। यूजर हेल्थ डेटा और अन्य सारी डिटेल इस डिस्प्ले पर देख सकेंगे। यह पानी के अंदर भी काम करेगी। देखें कीमत और खासियत

अभी बाजार में ज्यादातर स्मार्ट रिंग एक ही बेसिक डिजाइन शेयर करते हैं, जिसमें एक प्लेन मेटल का बैंड रहता है, जो चुपचाप हेल्थ डेटा को इकट्ठा करता रहता है। लेकिन Rogbid की लेटेस्ट SR15 Ultra स्मार्ट रिंग सबसे अलग है। इसमें अलग यह है कि रिंग एक छोटे से डिस्प्ले के साथ आती है। यानी यूजर को अपना डेली हेल्थ डेटा सीधे रिंग में मौजूद डिस्प्ले में डेटा देख सकेंगे, इससे फोन निकालने और ऐप खोलने का झंझट खत्म हो जाएगा। कंपनी का कहना है कि इसमें वाइब्रेशन मोटर भी लगी है। कितनी है इस नई स्मार्ट रिंग की कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलता है, चलिए डिटेल में बताते हैं...
Rogbid SR15 Ultra की खासियत
जैसा कि हमने बताया Rogbid की लेटेस्ट SR15 Ultra स्मार्ट रिंग में एक बिल्ट-इन डिस्प्ले है, जो इसे सबसे अलग बनाती है। रिंग के बाहरी किनारे पर डिजिटल डिस्प्ले को टैप करके, यूजर समय, डेली स्टेप काउंट, रियल टाइम हार्ट रेट, ब्लड-ऑक्सीजन लेवल, स्लीप डेटा और बैटरी स्टेटस चेक कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए एक परफेक्ट है, जो अपना स्मार्टफोन निकाले बिना और ऐप खोले बिना, बेसिक हेल्थ पैरामीटर्स तुरंत चेक करना चाहते हैं।
स्क्रीन के बावजूद, यह रिंग पहनने में काफी कंफर्टेबल है। कंपनी ने इसका वजन कम रखने के लिए इसे टाइटेनियम अलॉय से बनाया है और यह ब्लैक, सिल्वर और गोल्ड फिनिश में आती है। इसे यूएस 8 से 14 तक के साइज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
इशारे से चला सकेंगे फोन
डिस्प्ले के अलावा, रोगबिड ने रिंग के अंदर एक हैप्टिक मोटर भी फिट की है। आप इनकमिंग फोन कॉल, टेक्स्ट मैसेज, सोशल मीडिया अलर्ट और साइलेंट अलार्म के लिए रिंग को वाइब्रेशन पर सेट कर सकते हैं। इसके अलावा, रिंग बेसिक जेस्चर कंट्रोल का भी सपोर्ट करती है। आप कनेक्टेड स्मार्टफोन ऐप्स के साथ इंटरैक्ट करने के लिए हाथों के मूवमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो शॉर्ट-फॉर्म वीडियो फीड को हैंड्स-फ्री स्क्रॉल करने जैसी चीजों की अनुमति देता है।
हेल्थ पर रखेगी पैनी नजर
हेल्थ ट्रैकिंग की बात करें तो, SR15 अल्ट्रा स्मार्ट रिंग हार्ट रेट और ब्लड- ऑक्सीजन (SpO2) लेवल की लगातार निगरानी करती है, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV) को ट्रैक करती है, और हल्की और गहरी नींद जैसे मैट्रिक्स को भी ट्रैक करता है। यह सारा डेटा ब्लूटूथ 5.2 के जरिए एक कम्पैटिबल ऐप के साथ सिंक होता है। यह ऐप iOS 10.0 और नए या एंड्रॉयड 9.0 और नए वर्जन के साथ काम करता है। ब्रांड आपके हेल्थ डेटा या फिटनेस रिपोर्ट देखने के लिए मंथली सब्सक्रिप्शन फीस भी नहीं लेता है।
पानी में डूबने पर भी काम करेगी
यह रिंग पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 रेटिंग और गहरे पानी में काम करने के लिए 5ATM रेटिंग के साथ आती है, यानी इसे नहाते समय, हाथ धोते समय या तैराकी करते समय भी पहना जा सकता है। इस कैटेगरी के हिसाब से इसकी बैटरी लाइफ ठीक-ठाक है, जो एक बार चार्ज करने पर पांच दिनों तक चलती है। हालांकि, इसके साथ एक मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग केस आता है, जो रिंग को लगभग सात बार फुल चार्ज कर सकता है, जिससे इसे लंबे समय तक बिंदास यूज किया जा सकता है।
इतनी है कीमत
Rogbid SR15 Ultra अब कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। फिलहाल इसकी कीमत $99.99 (लगभग 9500 रुपये) है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


