Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़गैजेट्स रिव्यूUbon SP-95 Portable Wireless Bluetooth Speaker Review Compact Design and Powerful Sound in budget price
Ubon SP-95 Speaker रिव्यू: कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ धांसू साउंड क्वॉलिटी का मजा

Ubon SP-95 Speaker रिव्यू: कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ धांसू साउंड क्वॉलिटी का मजा

संक्षेप:

Ubon SP-95 एक कॉम्पैक्ट और बजट-फ्रेंडली ब्लूटूथ स्पीकर है, जो अपने साइज के हिसाब से दमदार साउंड और मजबूत बैटरी बैकअप देता है। हम यहां इसका डीटेल्ड रिव्यू शेयर कर रहे हैं। 

Dec 04, 2025 10:36 am ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

कॉम्पैक्ट साइज वाले ब्लूटूथ स्पीकर्स की मार्केट में खूब डिमांड है और ढेरों ऑप्शंस के चलते कई बार यूजर्स के लिए सही का चुनाव मुश्किल हो जाता है। हम बीते दिनों मार्केट का हिस्सा बने Ubon SP-95 पोर्टेबल वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर का रिव्यू लंबे वक्त तक इसे इस्तेमाल करने के बाद आपके लिए लेकर आए हैं। यह स्पीकर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो बजट में अच्छा साउंड, आसान कनेक्टिविटी और कैरी करने में आसान स्पीकर चाहते हैं। यह आउटडोर हो या इनडोर- हर जगह आपकी म्यूजिक लिस्ट में जान डाल देता है।

सम्बंधित सुझाव

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Ubon SP-95 का डिजाइन कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश है। इसका लाइटवेट बॉडी स्ट्रक्चर इसे आसानी से कहीं भी लेकर जाने के लिए परफेक्ट बनाता है। रबर फिनिश होने के चलते ग्रिप अच्छी मिलती है और यह हल्के झटकों से सेफ भी रहता है। साथ ही इसमें टॉप पर दिए गए फिजिकल कंट्रोल बटन आसानी से ऑपरेट किए जा सकते हैं।

Ubon SP-95 Speaker

साउंड परफॉर्मेंस

स्पीकर का 20W ऑडियो आउटपुट अपने साइज के हिसाब से काफी जोरदार लगा। Ubon SP-95 में क्लियर highs और balance bass मिलता है, जो छोटे कमरे में अच्छा साउंड एक्सपीरियंस देता है। आउटडोर में भी यह अपनी पूरी क्षमता के साथ परफॉर्म करता है, हालांकि बहुत बड़े स्पेस में इसकी आवाज थोड़ी कम लग सकती है।

Ubon SP-95 Speaker
ये भी पढ़ें:मौका! त्योहारों का परफेक्ट पार्टी पार्टनर, आ गया UBON का सबसे धांसू स्पीकर

कनेक्टिविटी

Bluetooth 5.0 सपोर्ट के साथ यह स्पीकर फास्ट और स्टेबल कनेक्टिविटी देता है। इसके अलावा पेयरिंग प्रोसेस काफी आसान है क्योंकि स्पीकर ऑन करते ही यह तुरंत डिवाइस से कनेक्ट हो जाता है। इसके अलावा इसमें AUX पोर्ट और TF कार्ड स्लॉट भी दिया गया है, जिससे यह मल्टिपल म्यूजिक सोर्स सपोर्ट करता है। यह विकल्प उन लोगों के लिए परफेक्ट रहेगा, जो इसे बिना ब्लूटूथ के जरिए फोन से कनेक्ट किए म्यूजिक सुनना चाहते हैं।

Ubon SP-95 Speaker

बैटरी बैकअप

Ubon SP-95 का बैटरी बैकअप इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक रहा। एक बार चार्ज करने पर यह कई घंटों तक लगातार म्यूजिक प्ले कर सकता है। नॉर्मल यूसेज में आपको लगभग 6-8 घंटे का प्लेबैक आसानी से मिल जाता है, जो आउटडोर ट्रिप्स, पिकनिक या रोजमर्रा की म्यूजिक लिसनिंग के लिए परफेक्ट है।

ये भी पढ़ें:Ubon Magno Power रिव्यू: मैग्नेटिक चार्जिंग और बिल्ट-इन केबल वाला धांसू पावरबैंक

पोर्टेबिलिटी

अगर आप सफर करते हैं या रोजमर्रा के लिए एक छोटा, हल्का और भरोसेमंद स्पीकर चाहते हैं, तो यह आपके बैग में आसानी से फिट हो जाता है। मिनिमल डिजाइन इसे एक परफेक्ट ऑन-द-गो गैजेट बनाता है। स्टाइलिश कैरी बेल्ट के साथ इसे आसानी से कंधे से लटकाया जा सकता है और यह बेहद कूल लगता है।

Ubon SP-95 Speaker

आपको खरीदना चाहिए या नहीं?

Ubon SP-95 Portable Wireless Bluetooth Speaker बजट रेंज में एक अच्छा विकल्प है। इसमें आपको अच्छी साउंड क्वालिटी, मजबूत कनेक्टिविटी, तगड़ी बैटरी और आसान पोर्टेबिलिटी मिलती है। यह स्टूडेंट्स, ट्रैवलर्स और कैज़ुअल म्यूजिक लवर्स के लिए काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। अगर आपकी जरूरतें इससे मिलती-जुलती हैं तो 2000 रुपये से कम में इसका चुनाव करना समझदारी भरा फैसला होगा।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।