साल की पहली सबसे बड़ी सेल, 7249 रुपये में मिलेगा नया फोन, इयरबड्स फ्री, लिस्ट में वनप्लस भी

Jan 13, 2026 09:18 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

16 जनवरी यानी शुक्रवार से अमेजन पर रिपब्लिक डे सेल की शुरुआत हो रही है। सेल शुरू होने से पहले अमेजन इंडिया की इस सेल की कुछ स्मार्टफोन डील्स का खुलासा हो गया है। सेल में आप मात्र 7249 रुपये में नया फोन खरीद सकते हैं।

साल की पहली सबसे बड़ी सेल, 7249 रुपये में मिलेगा नया फोन, इयरबड्स फ्री, लिस्ट में वनप्लस भी

नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो शुक्रवार तक इंतजार कर लीजिए। 16 जनवरी यानी शुक्रवार से अमेजन पर रिपब्लिक डे सेल की शुरुआत हो रही है। इस सेल में आप लगभग सारी कंपनियों के स्मार्टफोन्स को बेस्ट डील में खरीद सकते हैं। सेल शुरू होने से पहले अमेजन इंडिया की इस सेल की कुछ डील्स का खुलासा हो गया है। आज हम आपको इनमें से कुछ धाकड़ डील के बारे में बताने वाले है। ये डील वनप्लस, आइकू, रियलमी और लावा के डिवाइसेज पर मिलेंगी। सेल में फोन्स की शुरुआती कीमत 7249 रुपये होने वाली है। खास बात है कि इनमें एक ऐसा फोन भी है, जिसके साथ आपको इयरबड्स फ्री मिलेंगे। आइए जानते हैं इन डील के बारे में।

रियलमी नारजो 80 लाइट 5G

अमेजन इंडिया की रिपब्लिक डे सेल में यह फोन कूपन ऑफर के साथ 11,499 रुपये में मिलने वाला है। कंपनी का यह फोन 120Hz के रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें आपको प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट देखने को मिलेगा। फोन का मेन कैमरा 32 मेगापिक्सल और सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। रियलमी का यह फोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है।

Amazon Sale

वनप्लस 15

सेल में यह फोन क्रेडिट ईएमआई ऑफर्स के साथ 68999 रुपये में मिलने वाला है। अमेजन पर लाइव पेज के अनुसार फोन के साथ कंपनी इयरबड्स भी फ्री देने वाली है। फीचर्स की बात करें, तो यह फोन 165Hz के रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लैस है। इसमें आपको स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर देखने को मिलेगा। फोन IP68, IP69, IP66 और IP69K वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। फोन का सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 7300mAh की बैटरी दी गई है।

आइकू 15

अमेजन की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में आप इस फोन को बैंक ऑफर के साथ 65999 रुपये में खरीद सकेंगे। फोन में आपको शानदार Samsung 2K M14 LEAD OLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल के दो और रियर कैमरे मौजूद हैं। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। यह फोन 7000mAh की बैटरी और 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग ऑफर करता है। इसमें आपको IP68+IP69 रेटिंग वाली वॉटरप्रूफिंग भी मिलेगी।

लावा बोल्ड N1 5G

सेल में यह फोन बैंक ऑफर के साथ 7249 रुपये का मिलने वाला है। कंपनी इस फोन में 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.75 इंच का एचडी+ डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह फोन Unisoc T765 प्रोसेसर से लैस है। फोन में आपको फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें कंपनी 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है।

(Photo: Phone Arena)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।