काम की बात: Jio यूजर्स सावधान! लंबे समय से रिचार्ज नहीं किया तो हमेशा के लिए बंद होगा नंबर, सिर्फ ₹11 खर्च कर 90 दिन चलाएं फोन

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

रिलायंस जियो लंबे समय से इनएक्टिव SIM कार्ड को डीएक्टिवेट कर रहा है। अगर आप सिर्फ इनकमिंग या OTP के लिए नंबर इस्तेमाल करते हैं और रिचार्ज नहीं करते तो आपका नंबर बंद हो सकता है।

Jio यूजर्स सावधान! लंबे समय से रिचार्ज नहीं किया तो हमेशा के लिए बंद होगा नंबर, सिर्फ ₹11 खर्च कर 90 दिन चलाएं फोन

अगर आपके पास Reliance Jio सिम यूजर है तो आपके लिए जरूरी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Jio अब ऐसे SIM कार्ड्स पर सख्ती कर रहा है, जो लंबे समय से सिर्फ इनकमिंग कॉल के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं। पहले कई यूजर्स अपने सेकेंडरी नंबर को बिना रिचार्ज के सिर्फ OTP या इनकमिंग कॉल के लिए इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब इस तरह के SIM को कंपनी धीरे-धीरे डीएक्टिवेट कर रही है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि उनका नंबर बिना किसी पहले से चेतावनी या मैसेज के अचानक बंद हो गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इस तरह के कई पोस्ट सामने आई हैं।

यही वजह है कि सिर्फ इनकमिंग के भरोसे SIM चलाना अब सुरक्षित नहीं माना जा रहा। इसका सबसे आसान तरीका यह है कि समय-समय पर छोटा सा रिचार्ज कर लिया जाए, जिससे SIM में एक्टिविटी बनी रहे। इससे आपका नंबर बंद होने से बच सकता है और आपको अचानक किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि राहत की बात यह है कि आप सिर्फ 11 रुपए जैसे छोटे रिचार्ज से भी अपने नंबर को एक्टिव रख सकते हैं।

11 रुपए का प्लान सबसे सस्ता तरीका नंबर बचाने का

अगर आप अपना नंबर बचाना चाहते हैं, तो 11 रुपए का छोटा सा रिचार्ज आपके काम आ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक 11 रुपए का डेटा पैक लेने पर SIM में एक्टिविटी रिकॉर्ड हो जाती है और इससे नंबर लगभग 90 दिनों तक एक्टिव रह सकता है।

Jio का 103 रुपए का प्लान में डेटा के साथ OTT का मजा

Reliance Jio का 103 रुपए वाला प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है जो कम कीमत में डेटा के साथ एंटरटेनमेंट भी चाहते हैं। इस प्लान में कुल 5GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होती है। खास बात यह है कि इसमें OTT बेनिफिट भी दिया जाता है। इसमें JioHotstar Mobile, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery Plus, Sun NXT और Hoichoi जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। जो भी OTT सर्विस आप चुनते हैं, उसकी वैलिडिटी 28 दिनों तक रहती है।

Jio 103 रुपए का Flexi Pack

Reliance Jio का 103 रुपए का Flexi Pack उन लोगों के लिए है जो सिर्फ डेटा चाहते हैं और अतिरिक्त बेनिफिट की जरूरत नहीं है। इस प्लान में भी 5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होती है। हालांकि इसमें कोई OTT या अतिरिक्त सर्विस शामिल नहीं होती।

Jio के 189 रुपए प्लान में मिलते हैं ये फायदे प्लान

अगर आप ज्यादा कॉलिंग करते हैं और थोड़ा डेटा ही इस्तेमाल करते हैं, तो जियो का 189 प्लान प्लान आपके लिए बेहतर हो सकता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होती है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। साथ ही पूरे पीरियड के लिए कुल 2GB डेटा दिया जाता है और SMS बेनिफिट भी शामिल हो सकता है। यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो अपने SIM को एक्टिव रखना चाहते हैं और कॉलिंग को ज्यादा यूज करते हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।