Jio ग्राहकों को झटका, बंद हुआ सस्ता प्लान, एकलौता प्लान जिसमें मिलता था इतना डेटा

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Reliance Jio के यूजर्स को अब 209 रुपये वाले पैक की कमी खलेगी, जो जियो का ऐसा एकलौता प्रीपेड प्लान था जिसमें रोजाना 1GB डेटा मिलता था। रिपोर्ट के अनुसार, यह प्लान MyJio ऐप पर दिखाई नहीं दे रहा है, और यह भी साफ नहीं है कि Jio इसे वापस लाएगा या नहीं।

Jio ग्राहकों को झटका, बंद हुआ सस्ता प्लान, एकलौता प्लान जिसमें मिलता था इतना डेटा

Reliance Jio ने एक बेहद सस्ता और पॉपुलर प्रीपेड प्लान अपने पोर्टफोलियो से हटा दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जियो ने अपना 209 रुपये वाला प्रीपेड प्लान बंद कर दिया है, जो मायजियो ऐप के लिए एक्सक्लूसिव था। हालांकि कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह प्लान, जो पहले MyJio ऐप के 'Affordable Packs' सेक्शन में 'Value Plans' कैटेगरी के तहत उपलब्ध था, अब दिखाई नहीं दे रहा है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद कंपनी ने इसे बंद कर दिया है। इस प्लान में ग्राहकों को क्या-क्या मिलता है, चलिए बताते हैं...

अब ऐप पर नहीं दिख रहा यह प्लान

टेलीटॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को अब 209 रुपये वाले पैक की कमी खलेगी, जो जियो का ऐसा एकलौता प्रीपेड प्लान था जिसमें रोजाना 1GB डेटा मिलता था। रिपोर्ट के अनुसार, यह प्लान MyJio ऐप पर दिखाई नहीं दे रहा है, और यह भी साफ नहीं है कि Jio इसे वापस लाएगा या नहीं।

जियो का 209 रुपये का प्लान

जियो के 209 रुपये के प्रीपेड प्लान में 22 दिनों की वैलिडिटी और डेली 1GB हाई-स्पीड डेटा मिलता था, यानी पूरी वैलिडिटी पीरियड में ग्राहकों को कुल 22GB डेटा मिलता था। इस पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और बंडल OTT बेनिफिट्स के तौर पर JioTV और JioAICloud स्टोरेज का एक्सेस भी शामिल था। जब रोजाना का हाई-स्पीड डेटा कोटा खत्म हो जाता था, तो बाकी दिन के लिए डेटा की स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती थी। इस प्लान की रोज की लागत 9.5 रुपये थी।

डेली 5GB डेटा वाले प्लान लाई कंपनी

हालांकि, जियो ने भले ही इस प्लान को हटा दिया है, लेकिन अपने पोर्टफोलियो में कुछ ऐसे प्लान भी जोड़े हैं, जो रोज 5GB डेटा प्रदान करते हैं। अगर आप हैवी डेटा यूज करते हैं, तो नीचे लिस्ट में देखें कि डेली 5GB डेटा वाला कौन सा प्लान आपके बजट में फिट बैठ रहा है...

Jio का 699 रुपये का प्लान

यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आथा है। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 5GB डेटा मिलता है और कंपनी साथ में 16GB एक्स्ट्रा डेटा भी ऑफर कर रही है, जिससे कुल डेटा 156GB हो जाता है। डेली डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। प्लान में JioTV और JioAICloud का फ्री एक्सेस भी शामिल है। लिस्टिंग के अनुसार, प्लान में कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट शामिल नहीं है।

Jio का 2099 रुपये का प्लान

यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आथा है और इसमें 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलती है, जिससे कुल वैलिडिटी 98 दिनों की हो जाती है। प्लान में ग्राहकों को डेली 5GB डेटा मिलता है और कंपनी साथ में 48GB एक्स्ट्रा डेटा भी ऑफर कर रही है, जिससे कुल डेटा 538GB हो जाता है। डेली डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। प्लान में JioTV और JioAICloud का फ्री एक्सेस भी शामिल है। लिस्टिंग के अनुसार, प्लान में कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट शामिल नहीं है।

Jio का 4199 रुपये का प्लान

यह जियो का सबसे महंगा प्रीपेड प्लान है। यह प्लान 168 दिनों की वैलिडिटी के साथ आथा है और इसमें 28 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलती है, जिससे कुल वैलिडिटी 196 दिनों की हो जाती है। प्लान में ग्राहकों को डेली 5GB डेटा मिलता है और कंपनी साथ में 96GB एक्स्ट्रा डेटा भी ऑफर कर रही है, जिससे कुल डेटा 1076GB हो जाता है। डेली डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। प्लान में JioTV और JioAICloud का फ्री एक्सेस भी शामिल है। लिस्टिंग के अनुसार, प्लान में कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट शामिल नहीं है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।