Redmi का नया फोन मचाएगा तहलका! बंपर 11000mAh की बैटरी के साथ 185Hz डिस्प्ले भी

लाइव हिन्दुस्तान
share

Redmi Turbo 6 Max स्मार्टफोन में 11000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। फोन में 7 इंच का 2K OLED डिस्प्ले, 185Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर भी मिल सकता है।

Redmi Turbo 6 Max
Redmi Turbo 6 Max कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन हो सकता है।

स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी चाहने वाले यूजर्स के लिए Redmi एक नया फोन लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के अपकमिंग Redmi Turbo 6 Max को लेकर नई जानकारी सामने आई है। लेटेस्ट लीक के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 11000mAh की मेगा बैटरी मिल सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह Xiaomi का अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन हो सकता है। खास बात है कि फोन में बड़ी बैटरी के साथ दमदार परफॉर्मेंस और हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी मिलने की उम्मीद है।

टिप्स्टर Digital Chat Station ने चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक अपकमिंग स्मार्टफोन की बैटरी से जुड़ी जानकारी शेयर की है। इसके मुताबिक, इस फोन में 11000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसकी रेटेड कैपेसिटी 40.72Wh बताई गई है। हालांकि टिप्स्टर ने सीधे फोन का नाम नहीं बताया है, लेकिन सामने आई जानकारी को Redmi Turbo 6 Max से जोड़कर देखा जा रहा है।

अगर यह लीक सही साबित होता है, तो Redmi Turbo 6 Max में Xiaomi के किसी भी पिछले स्मार्टफोन के मुकाबले बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। इससे पहले भी इस फोन में 10000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी मिलने की चर्चा थी। अब ताजा लीक में इसकी कैपेसिटी 11000mAh बताई गई है।

7 इंच का 2K OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद

बैटरी के अलावा Redmi Turbo 6 Max के डिस्प्ले को लेकर भी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। लीक के मुताबिक, स्मार्टफोन में करीब 7 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 2K रेजॉल्यूशन और 185Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में LIPO पैकेजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे डिस्प्ले के चारों तरफ बेहद पतले बेजल मिल सकते हैं। लीक में इन बेजल की मोटाई करीब 1mm बताई गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक डिस्प्ले से जुड़ी इन खूबियों की पुष्टि नहीं की है।

Dimensity 9500s प्रोसेसर से लैस हो सकता है फोन

परफॉर्मेंस के मामले में भी Redmi का यह अपकमिंग फोन काफी दमदार हो सकता है। इससे पहले सामने आई जानकारियों के मुताबिक, Redmi Turbo 6 Max में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया जा सकता है। यह प्रोसेसर फोन को गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस देने में मदद कर सकता है।

Poco X9 Pro Max नाम से हो सकता है ग्लोबल लॉन्च

लीक के मुताबिक, Redmi Turbo 6 Max को ग्लोबल मार्केट में Poco X9 Pro Max के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, Xiaomi ने अभी तक इस स्मार्टफोन के नाम, स्पेसिफिकेशंस या लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Redmi का नया फोन मचाएगा तहलका! 11000mAh की बैटरी के साथ 185Hz डिस्प्ले