2 जून को होने वाला Redmi के सुपरफास्ट फोन से जुड़ा बड़ा खुलासा, मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 7560mAh बैटरी; मिड रेंज में कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Redmi Turbo 5S जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। 2 जून को फोन की कुछ खास डिटेल सामने आने वाली हैं। कंपनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ टीजर्स भी शेयर किए हैं, जिनमें Speed और Performance पर खास जोर दिया गया है।

2 जून को होने वाला Redmi के सुपरफास्ट फोन से जुड़ा बड़ा खुलासा, मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 7560mAh बैटरी; मिड रेंज में कीमत

Redmi India ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 को लेकर नया टीजर जारी कर दिया है, जिससे भारतीय यूजर्स के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। कंपनी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि यह एक High Performance स्मार्टफोन होगा जिसे पूरी तरह पावर और स्पीड को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। टीजर में कंपनी ने लिखा है कि The build has begun और The ultimate power machine is forming, यानी यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को टारगेट करेगा जो गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस स्मार्टफोन पसंद करते हैं।

सबसे खास बात यह है कि टीजर में 2nd जून 2026 की डेट लिखी है। हालांकि कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि 2 जून को फोन लॉन्च होगा या सिर्फ लॉन्च डेट की घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि इसी दिन Redmi Turbo 5 से जुड़ा बड़ा खुलासा किया जा सकता है। गौर करने वाली बात यह भी है कि Xiaomi 17T 5G का भारत लॉन्च पहले ही 4 जून 2026 के लिए तय हो चुका है, ऐसे में Redmi Turbo 5 को लेकर आने वाला अपडेट उसके दो दिन पहले सामने आ सकता है।

Amazon India और Xiaomi India की वेबसाइट पर इस फोन की माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। हालांकि वहां अभी फोन के फीचर्स या लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारतीय वेरिएंट चीन में लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 जैसा ही हो सकता है। बताया जा रहा है कि इसी फोन को कुछ ग्लोबल मार्केट्स में POCO X8 Pro नाम से लॉन्च किया गया था।

हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर “2606FRT34I” मॉडल नंबर भी देखा गया है। टिप्स्टर्स का दावा है कि यह Redmi Turbo 5 का भारतीय वेरिएंट हो सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो फोन में कई खास फीचर्स देखने को मिलेंगे।

Redmi Turbo 5s फीचर्स (लीक)

फोन में 6.59 इंच का TCL M10 OLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 3840Hz PWM + DC Dimming सपोर्ट के साथ आ सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी जा सकती है, जिससे फोन में सुपरफास्ट स्पीड और स्मूद मल्टीटास्किंग देखने को मिल सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम कर सकता है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो Redmi Turbo 5 में OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलने की उम्मीद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी के मामले में भी यह फोन काफी दमदार साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 7560mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। साथ ही 100W Xiaomi Surge Fast Charging, 27W Wired Reverse Charging और 100W PPS Charging सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन में Metal Frame, Glass Back Panel, Stereo Dual Speakers, NFC, WiFi 6, Bluetooth 5.4 और Optical Fingerprint Sensor जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। इसके अलावा IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है, जिससे फोन पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।