
9000mAh की बैटरी वाला नया स्मार्टफोन, जबर्दस्त हो लुक, मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर
रेडमी अपना नया फोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम Redmi Turbo 5 Max है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 9000mAh की बैटरी से लैस होगा। फोन नए डाइमेंसिटी प्रोसेसर के साथ आएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
मार्केट में पावरफुल बैटरी वाले एक और नए फोन की एंट्री होने वाली है। इस फोन का नाम Redmi Turbo 5 Max है। फोन की लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है। कंपनी धीरे-धीरे इस फोन के खास फीचर्स का खुलासा कर रही है। इसी कड़ी में अब रेडमी ने इस अपकमिंग फोन के डिजाइन और बैटरी साइज को कन्फर्म कर दिया है। कंपनी का यह फोन राउंड एज, चारों साइड्स में स्लिम बेजल्स के साथ OLED पैनल ऑफर करेगा। डिवाइस के बैक पैनल पर आपको वर्टिकल ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। दिखने में फोन का डिजाइन कुछ-कुछ पिछले मॉडल की तरह लगता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
9000mAh की बैटरी से लैस होगा फोन
कंपनी के अनुसार फोन 9000mAh की बैटरी के साथ आएगा। फोन में ऑफर की जाने वाली यह बैटरी कितने वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी, इस बारे में अभी कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। कुछ दिन पहले इस फोन को 3C ने सर्टिफाइ किया था। इस सर्टिफिकेशन के अनुसार यह फोन 100 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा या नहीं इस बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता।

नए डाइमेंसिटी 9500s चिपसेट के साथ आ सकता है फोन
फोन के प्रोसेसर की बात करें, तो यह फोन नए डाइमेंसिटी 9500s चिपसेट के साथ आ सकता है। फोन को AnTuTu बेंचमार्क पर देखा जा चुका है। इसमें इस फोन को 3.29 मिलियन का शानदार स्कोर मिला है। फोन गीकबेंच लिस्टिंग पर भी दिख चुका है। इस लिस्टिंग के अनुसार फोन 16जीबी रैम के साथ आएगा और ऐंड्रॉयड 16 चिपसेट पर काम करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

मिल सकता है 50MP का कैमरा
फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि कंपनी इसमें पिछले मॉडल की तरह 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप दे सकती है। बताते चलें कि रेडमी का ही अपना ब्रैंड पोको अपने नए फोन- पोको X8 प्रो मैक्स को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अफवाह है कि यह पोन रेडमी टर्बो 5 मैक्स का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है। पोको का यह फोन इसी तिमाही में ग्लोबल मार्केट में एंट्री कर सकत है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






12GB/16GB RAM










