आ गया Redmi का सबसे बड़ा पावरहाउस फोन, 24GB रैम, 7540mAh बैटरी, Ice Cooling से गेमर्स होंगे खुश
7540mAh बैटरी, 100W HyperCharge, MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर, 50MP Sony कैमरा, 120FPS गेमिंग और IP69K रेटिंग जैसे फ्लैगशिप फीचर्स मिलते हैं। Xiaomi ने भारत में REDMI Turbo 5 लॉन्च कर दिया है।

Xiaomi ने REDMI Turbo 5 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी पहली बार भारत में Turbo सीरीज लेकर आई है। यह फोन गेमिंग, वीडियो एडिटिंग, सोशल मीडिया कंटेंट बनाना, मूवी देखना या दिनभर मल्टीटास्किंग करना चाहते हैं। , REDMI Turbo 5 फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7540mAh बैटरी है। इसके साथ 100W HyperCharge, MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर, 120FPS गेमिंग सपोर्ट, 50MP Sony कैमरा और 3500 निट्स ब्राइटनेस वाली AMOLED डिस्प्ले जैसे कई फ्लैगशिप फीचर्स दिए गए हैं।
REDMI Turbo 5 की कीमत, डिस्काउंट ऑफर्स और सेल डेट
REDMI Turbo 5 की सेल भारत में 19 जून 2026 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इस स्मार्टफोन को Mi.com, Amazon India और देशभर के Xiaomi रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे। कंपनी ने फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल 37,999 रुपए की कीमत के साथ पेश किया गया है। लॉन्च ऑफर के साथ 2,000 रुपए की इंस्टेंट बैंक छूट मिल जाएगा जिससे फोन की कीमत 35,999 रुपए रह जाएगी। वहीं, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपए रखी गई है, जिस पर 2,000 रुपए का बैंक डिस्काउंट मिलने के बाद ग्राहक इसे 38,999 रुपए में खरीद सकेंगे।
Redmi Turbo 5 के फीचर्स
Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7540mAh की बैटरी है, जो Redmi के किसी भी स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मानी जा रही है। यह बैटरी भारी इस्तेमाल के बाद भी आसानी से दो दिन तक चल सकती है। इसके साथ 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन को कम समय में तेजी से चार्ज किया जा सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए Redmi Turbo 5 में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। गेमिंग और हैवी टास्क के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 5300mm² का बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
फोन के पीछे खास Pixel Matrix LED Ring Lights दी गई हैं, जिन्हें कॉल, नोटिफिकेशन, चार्जिंग, म्यूजिक और गेमिंग जैसे अलग-अलग कामों के लिए कस्टमाइज किया जा सकता है। यह फीचर फोन को एक यूनिक और प्रीमियम लुक देता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi Turbo 5 Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। यही लेटेस्ट सॉफ्टवेयर Xiaomi की फ्लैगशिप Xiaomi 17 सीरीज में भी देखने को मिलता है। इसके अलावा फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


