खुल गया राज, इस दिन आ रहा 100W चार्जिंग वाला Redmi Turbo 5; 16GB रैम के साथ मिलेगी 7560mAh बैटरी
Redmi Turbo 5 अब बस कुछ दिनों में भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है। एक टिप्स्टर के अनुसार, यह फोन भारत में 16 जून को लॉन्च होगा। फोन को व्हाइट कलर ऑप्शन में टीज किया गया है। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास होगा, चलिए बताते हैं...

शाओमाी तेजी से भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी रेडमी ब्रांड के तहत एक धांसू फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। हम बात कर रहे हैं Redmi Turbo 5 की, जिसके जल्द ही भारत में लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है। इसके लॉन्च से पहले, शाओमी सब-ब्रांड ने अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन को टीज किया है, जिसमें एक एलईडी फ्लैश के साथ एक डुअल रियर कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया है, जो इसके चीनी वेरिएंट के समान ही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक देश में Redmi Turbo 5 की सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन फोन का एक लीक प्रमोशनल पोस्टर ऑनलाइन सामने आया है, जिससे हिंट मिलता है कि यह उम्मीद से पहले भारत में आ सकता है। इसके अलावा, इमेज से पता चलता है कि Redmi Turbo 5 को व्हाइट कलर में भी पेश किया जा सकता है।
कथित तौर पर Redmi Turbo 5 16 जून को लॉन्च होगा
एक्स पर एक पोस्ट में, टिप्स्टर संजू चौधरी ने अपकमिंग रेडमी टर्बो 5 का एक कथित प्रमोशनल पोस्टर शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि स्मार्टफोन 16 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। टिप्स्टर ने पोस्ट में यह भी बताया है कि ये जानकारी ऑफिशियली कंफर्म हैं, लेकिन कंपनी ने अभी तक अमेजन और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फोन के लिए लैंडिंग पेज को अपडेट नहीं किया है। लेटेस्ट लीक के विपरीत, हाल ही में, एक रिपोर्ट ने हिंट दिया कि स्मार्टफोन का देश में 18 जून को पेश किया जाएगा।
लीक हुए प्रमोशनल पोस्टर में रेडमी टर्बो 5 को व्हाइट कलर ऑप्शन में भी दिखाया गया है, जिसे यह हिंट मिलता है कि यह फोन ब्लैक कलर के अलावा व्हाइट कलर में भी आएगा। नए टर्बो मॉडल के साथ, शाओमी सब-ब्रांड कथित तौर पर उसी दिन Redmi 17 5G भी लॉन्च करेगा, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 4 सीरीज चिपसेट से लैस होगा। हालांकि, खुद कंपनी ने अभी तक इन डिटेल्स की पुष्टि नहीं की है।
यह लीक कंपनी द्वारा भारत में Redmi Turbo 5 के लॉन्च को टीज करने के कुछ सप्ताह बाद आया है। फोन की एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट पहले से ही अमेजन पर लाइव है, जिससे यह कंफर्म हो गया है कि लॉन्च के बाद यह फोन अमेजन पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। अपमकिंग Redmi Turbo 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की बात सामने आई है, जिसे LED फ्लैश के बगल में रखा गया है। उम्मीद है कि फोन अपने चीनी वेरिएंट के जैसे ही स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होगा।
चीन में Redmi Turbo 5 की कीमत और खासियत
चीन में, Redmi Turbo 5 में 6.59-इंच (1268×2756 पिक्सेल) एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 480 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट, 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन और HDR10+ सपोर्ट है। यह 4nm ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट से लैस है, साथ में 16GB तक LPDDR5x अल्ट्रा रैम और 512GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज है।
स्मार्टफोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7560mAh सेल है। यह डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए, चीनी मॉडल में 50-मेगापिक्सेल का सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 20-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है।
Redmi Turbo 5 को चीन में 2,299 युआन (लगभग 30,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, यह कीमत इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


