7500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, 144Hz डिस्प्ले जैसे गदर फीचर्स के साथ आ रहा Redmi का Turbo फोन, सामने आया टीजर
Redmi Turbo 5 भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। अमेजन पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस फोन में 7500mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Dimensity 8500 प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Redmi एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है, कंपनी जल्द ही भारत में Redmi Turbo 5 लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले इस फोन की Amazon माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिससे साफ हो गया है कि फोन जल्द भारत में दस्तक देने वाला है। Redmi Turbo 5 में 7500mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। खास बात यह है कि फोन को गेमिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
Amazon पर लाइव हुई माइक्रोसाइट
Redmi Turbo 5 की लॉन्चिंग को लेकर सबसे बड़ा संकेत Amazon माइक्रोसाइट से मिला है। अमेजन इंडिया पर फोन के लिए पेज लाइव कर दिया गया है, जहां “Coming Soon” लिखा दिखाई दे रहा है। इससे साफ हो गया है कि Redmi बहुत जल्द भारत में फोन लॉन्च करने वाली है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है।
Redmi Turbo 5 के फीचर्स (संभावित)
फोन में 6.78 इंच का बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले में पतले बेजल्स और पंच-होल डिजाइन दिया जा सकता है, जिससे फोन का लुक ज्यादा प्रीमियम नजर आएगा। परफॉर्मेंस की बात करें तो Redmi Turbo 5 में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर दिए जाने की चर्चा है। यह चिपसेट गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी दमदार माना जा रहा है।
फोन में 8GB और 12GB RAM ऑप्शन मिल सकते हैं, जबकि स्टोरेज के लिए 256GB और 512GB वेरिएंट आने की उम्मीद है। इसके साथ बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है, ताकि लंबे समय तक गेम खेलने पर फोन ज्यादा गर्म न हो। PUBG, BGMI और Call of Duty जैसे गेम्स हाई ग्राफिक्स पर आसानी से चल सकेंगे।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Redmi Turbo 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो OIS यानी Optical Image Stabilization सपोर्ट के साथ आ सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। AI बेस्ड कैमरा फीचर्स जैसे Night Mode, AI Portrait, AI Eraser और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकते हैं।
Redmi Turbo 5 में 7500mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 आधारित HyperOS 3.0 पर काम कर सकता है। इसमें AI फीचर्स, स्मूद एनिमेशन और बेहतर बैटरी मैनेजमेंट देखने को मिल सकता है। कंपनी फोन में AI Photo Editing, Smart Suggestions और Privacy Features भी दे सकती है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर, Dolby Atmos सपोर्ट, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


