हो गया कंफर्म, इतने पावरफुल कैमरे के साथ आएगा Redmi Turbo 5, 24GB रैम भी मिलेगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Redmi Turbo 5 भारत में 16 जून को लॉन्च होने के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसकी कैमरा डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। फोन में OIS+EIS के साथ 50MP मेन रियर कैमरा और 8MP मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए, 20MP का कैमरा मिलेगा।

हो गया कंफर्म, इतने पावरफुल कैमरे के साथ आएगा Redmi Turbo 5, 24GB रैम भी मिलेगी

Redmi Turbo 5 के लॉन्च होने में अब बस कुछ दिन और रह गए हैं। कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि यह फोन भारत में 16 जून को डेब्यू करेगा। फोन की माइक्रोसाइट अमेजन पर पहले से ही लाइव है, जहां कंपनी धीरे-धीरे इसके खास फीचर्स का खुलासा कर रही है। कंपनी ने पहले ही फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन के साथ फोन में मिलने वाले प्रोसेसर को कंफर्म कर दिया है। अब रेडमी ने फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा कर दिया है। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...

तीन कलर ऑप्शन में आएगा फोन

जैसा कि हमने बताया, फोन की माइक्रोसाइट पहले से ही अमेजन और रेडमी इंडिया वेबसाइट पर लाइव है, जहां कंपनी ने इसके कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। इससे यह भी पता चला गया है कि लॉन्च होने के बाद यह फोन अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन भारतीय बाजार में 16 जून को लॉन्च होगा। माइक्रोसाइट पर कंपनी ने दावा किया है कि यह अब तक का सबसे तेज रेडमी फोन होगा। रेडमी ने एक वीडियो टीजर में फोन को तीन कलर्स - ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर में दिखाया है, हालांकि इन कलर्स के नाम क्या होंगे, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

Redmi Turbo 5

फोन में मिलेगा इतना दमदार कैमरा

कंपनी ने टैगलाइन 'आपकी आंखें जो मिस करती हैं उसे पकड़ने के लिए पर्याप्त तेज' के साथ फोन के कैमरा स्पेक्स का खुलासा कर दिया है। अपकमिंग रेडमी टर्बो 5 स्मार्टफोन में OIS और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा होगा, और इसे 8 मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ भी जोड़ा जाएगा। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 20 मेगापिक्सेल का कैमरा मिलेगा।

Redmi Turbo 5

24GB तक रैम और तेजतर्रार प्रोसेसर

कैमरा डिटेल के अलावा, माइक्रोसाइट ने पहले ही खुलासा कर दिया था कि अपकमिंग फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट से लैस होगा, और इसे 12GB वर्चुअल रैम सहित 24GB तक LPDDR5X अल्ट्रा रैम के साथ जोड़ा जाएगा। इसका इंटरनल स्टोरेज भी UFS 4.1 पर बेस्ड होगा। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल साइट के जरिए यह भी कंफर्म कर दिया है कि फोन ने AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 2.3 मिलियन से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है।

Redmi Turbo 5

हालांकि, फाइन प्रिंट में उल्लेख किया गया है कि LPDDR5X अल्ट्रा रैम केवल हाई वेरिएंट पर उपलब्ध होगा, हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि यह फोन कितने वेरिएंट में लॉन्च होगा। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फोन के कैमरा रिंग में रेड कलर के रिंग भी है और उसी कलर में रेडमी की ब्रांडिंग भी की गई है।

बैटरी और फास्ट चार्जिंग (संभावित)

टिप्स्टर संजू चैधरी ने एक्स पोक्ट में बताया कि रेडमी टर्बो 5 का भारतीय वेरिएंट 120 हर्ट्ज रिफ्रेस के साथ 6.9 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट OLED डिस्प्ले पैक करेगा। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7560mAh बैटरी मिलने की भी उम्मीद है। फोन में हीट मैनेजमेंट के लिए 5300 sqmm का वीसी कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा। मजबूती के लिए फोन में मेटल फ्रेम मिलेगा और धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए यह फोन ट्रिपल IP रेटिंग (IP66+IP68+IP69) के साथ आएगा। फोन का वजन 204 ग्राम और मोटाई8.18 एमएम रहने की उम्मीद है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।