वायरलेस सबवूफर वाला साउंडबार लाया ब्रांड, इसमें चमकने वाली LED लाइट्स भी, इतनी है कीमत

Jan 09, 2026 04:55 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Redmi Soundbar Speaker 2 Pro Launched: शाओमी ने चुपचाप अपने घरेलू बाजार में एक नए साउंडबार सिस्टम लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि स्पीकर एक वायरलेस सबवूफर के साथ आता है। इसमें RGB लाइटिंग इफेक्ट के साथ पावरफुल ऑडियो मिलता है। इसकी कीमत 7,000 रुपये से भी कम है।

वायरलेस सबवूफर वाला साउंडबार लाया ब्रांड, इसमें चमकने वाली LED लाइट्स भी, इतनी है कीमत

Redmi Soundbar Speaker 2 Pro Launched: शाओमी ने चुपचाप अपने घरेलू बाजार में एक नए साउंडबार सिस्टम लॉन्च कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने Redmi Soundbar Speaker 2 Pro मॉडल को चीन में लॉन्च किया है। खास बात यह है कि स्पीकर एक वायरलेस सबवूफर के साथ आता है। इसमें RGB लाइटिंग इफेक्ट के साथ पावरफुल ऑडियो मिलता है। इसकी कीमत 7,000 रुपये से भी कम है। चलिए डिटेल में जानते हैं नए स्पीकर के बारे में सबकुछ...

सम्बंधित सुझाव

रेडमी साउंडबार स्पीकर की खासियत

शाओमी का नया Redmi Soundbar Speaker 2 Pro स्पीकर सिस्टम एक मेन साउंडबार यूनिट के साथ आता है, जिसके साथ एक वायरलेस सबवूफर भी है। वायरलेस होने की वजह से साउंडबार और सबवूफर को आप अपनी सुविधा अनुसार दूर-दूर भी रख सकते हैं। हालांकि, सबवूफर को पावर सोर्स की जरूरत पड़ेगी, लेकिन बार से वायरलेस कनेक्शन होने के कारण इसे अब कहीं भी रखना ज्यादा आसान हो जाता है। इस खूबी की वजह से यह डेस्क, एंटरटेनमेंट या दूसरी छोटी जगहों पर इस्तेमाल करने के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन बन जाता है।

साउंडबार में चार ड्राइवर लगे हैं, जिनमें दो स्पीकर और दो पैसिव रेडिएटर शामिल हैं, जिन्हें ऑडियो को 53° के एंगल पर भेजने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एक ऐसा डिजाइन है जिसका मकसद सुनने वाले तक सीधे साफ आवाज पहुंचाना है और डेस्कटॉप पर डिस्टॉर्शन को कम करना है। वहीं, सबवूफर में 96 एमएम का ड्राइवर है जो ज्यादा डीप बास फ्रीक्वेंसी (सिर्फ 60 हर्ट्ज तक) प्रदान करता है।

सम्बंधित सुझाव

इतना ही नहीं, इस नए शाओमी साउंडबार की सबसे आकर्षक चीजों में से एक है मेन यूनिट में लगा RGB लाइटिंग सिस्टम, जो छह अलग-अलग लाइटिंग इफेक्ट को सपोर्ट करता है जो आपके चलाए जा रहे म्यूजिक के साथ डायनामिक रूप से सिंक हो सकते हैं। ऑडियो स्ट्रीमिंग के लिए, यह सिस्टम ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है, साथ ही इसमें एक USB पोर्ट और एक स्टैंडर्ड हेडफोन जैक भी है। शाओमी का नया रेडमी साउंडबार स्पीकर चीन में 499 युआन या लगभग 71 अमेरिकी डॉलर (करीब 6,500 रुपये) की शुरुआती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;