Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़redmi pad 2 pro featuring 12 1 display amd 12000mah battery launched in india
12000mAh की बैटरी के साथ आया रेडमी का नया पैड, मिलेगा 12.1 इंच का शानदार डिस्प्ले

12000mAh की बैटरी के साथ आया रेडमी का नया पैड, मिलेगा 12.1 इंच का शानदार डिस्प्ले

संक्षेप:

रेडमी ने अपने नए पैड Redmi Pad 2 Pro को लॉन्च किया है। यह पैड वाई-फाई ओनली और 5G वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। पैड 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसकी बैटरी 12000mAh की है। 

Jan 06, 2026 02:04 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

रेडमी ने भारत में अपने नए पैड Redmi Pad 2 Pro को लॉन्च किया है। यह पैड वाई-फाई ओनली और 5G वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। इसका वाई-फाई वेरिएंट 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत कंपनी ने 24999 रुपये रखी है। पैड का 5G वेरिएंट दो स्टोरेज ऑप्शन- 8जीबी + 128जीबी और 8जीबी + 256जीबी में आता है। पैड के 128जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 27999 रुपये और 256जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 29999 रुपये है।

सम्बंधित सुझाव

पैड की सेल भारत में 12 जनवरी से शुरू होगी। इसे आप कंपनी के ऑफिशियल स्टोर के अलावा अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीद सकेंगे। कंपनी इस डिवाइस के साथ तीन नए ऐक्सेसरी पर ऑफर कर रही है। इनमें 3999 रुपये का कीबोर्ड केस, 3999 रुपये का रेडमी स्मार्ट पेन और 1499 रुपये का रेडमी पैड 2 प्रो कवर शामिल है।

redmi pad 2 pro

रेडमी पैड 2 प्रो रे फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस पैड में 12.1 इंच का LCD पैनल दे रही है। 2.5K रेजॉलूशन वाला यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 600 निट्स का है। डिस्प्ले में डॉल्बी विजन फीचर भी दिया गया है। रेडमी का यह नया पैड 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसमें आपको प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए आपको इसमें 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए भी कंपनी इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है।

सम्बंधित सुझाव

ये भी पढ़ें:108MP के कैमरा के साथ आया नया 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 5520mAh की बैटरी

पैड की बैटरी 12000mAh की है। यह बैटरी 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो यह पैड ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Hyper OS 2 पर काम करता है। दमदार साउंड के लिए कंपनी इस पैड में क्वॉड स्पीकर सेटअप के साथ डॉल्बी ऐटमॉस ऑफर कर रही है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी इस पैड में ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 6, eSIM (ऑप्शनल) और USB Type-C 2.0 जैसे ऑप्शन दे रही है।

ये भी पढ़ें:आ गया 10080mAh की बैटरी वाला धांसू वॉटरप्रूफ फोन, 8000 निट्स का डिस्प्ले
Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।