Redmi Note 17 और 17 Pro लॉन्च, 9,000mAh बैटरी ने मचाई धूम; 200MP कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग भी
Xiaomi ने चीन में Redmi Note 17 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें 8000mAh और 9000mAh तक की बड़ी बैटरी दी गई है। Pro मॉडल में 200MP कैमरा, 100W फास्ट चार्जिंग और बैटरी हेल्थ गारंटी भी मिलती है।

चाइनीज टेक कंपनी Xiaomi ने Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी बहुत बड़ी बैटरी है। जहां Redmi Note 17 में 8000mAh की बैटरी दी गई है, वहीं Redmi Note 17 Pro में 9000mAh की बैटरी मिलती है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद दोनों स्मार्टफोन में दमदार डिस्प्ले, नए प्रोसेसर और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे भी दिए गए हैं।
Redmi Note 17 में 7 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बड़ी स्क्रीन की वजह से वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और मल्टीटास्किंग का एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ सामान्य गेमिंग के लिए भी अच्छा माना जाता है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है। कंपनी ने इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है, जिससे बड़ी बैटरी को कुछ कम समय में चार्ज किया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS के साथ आता है।
Redmi Note 17 Pro में मिलेगी 9000mAh बैटरी
सीरीज का टॉप मॉडल Redmi Note 17 Pro बैटरी के मामले में और भी आगे निकल जाता है। इसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट के स्मार्टफोन्स में बेहद खास मानी जा रही है। बड़ी बैटरी के साथ कंपनी ने 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है, जिससे चार्जिंग स्पीड पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
फोन में 6.83 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके अलावा Corning Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा और IP69 रेटिंग भी दी गई है, जिससे फोन धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।
बैटरी हेल्थ पर भी कंपनी का बड़ा दावा
Redmi Note 17 Pro के साथ Xiaomi ने बैटरी की लंबी लाइफ को लेकर भी बड़ा दावा किया है। कंपनी के मुताबिक, सामान्य इस्तेमाल के बाद भी चार साल में बैटरी अपनी शुरुआती क्षमता का कम से कम 80 प्रतिशत बनाए रखेगी। चीन में कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि अगर तय वक्त के भीतर बैटरी हेल्थ इससे नीचे जाती है, तो ग्राहकों को फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी।
किन यूजर्स के लिए हो सकती है बेहतर पसंद?
अगर आप ऐसे यूजर हैं जो बार-बार फोन चार्ज नहीं करना चाहते, लंबे समय तक गेमिंग करते हैं, लगातार वीडियो देखते हैं या सफर के दौरान बेहतर बैटरी बैकअप चाहते हैं, तो Redmi Note 17 सीरीज आपके लिए अट्रैक्टिव ऑप्शन साबित हो सकती है। बड़ी बैटरी के साथ दमदार डिस्प्ले, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स इसे मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में अलग पहचान दिला सकती हैं।
फिलहाल कंपनी ने इस सीरीज को चीन में लॉन्च किया है। भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट्स में इसकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, Redmi Note सीरीज की लोकप्रियता को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि इसे आने वाले महीनों में भारत समेत अन्य मार्केट्स में भी पेश किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


