12GB RAM, 10000mAh बैटरी, पानी से खराब नहीं होने वाला Redmi का नया Pro Max, 15 सितंबर को हो सकता भारत में लॉन्च

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Redmi Note 17 Pro Max और Redmi Note 17 Pro की भारत में लॉन्च डेट 15 सितंबर 2026 होने की खबर सामने आई है। फोन में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट और 10,000mAh के आसपास की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Redmi Note 17 Pro Max
Redmi Note 17 Pro Max और Redmi Note 17 Pro की लॉन्चिंग जल्द, भारत में इस तारीख को आ सकता है फोन

Redmi के नए स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi की Note 17 Pro सीरीज जल्द भारत में दस्तक दे सकती है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में 15 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की तरफ से इस तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खास बात यह है कि Redmi Note 17 Pro पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है, जबकि Redmi Note 17 Pro Max की चीन में भी अभी आधिकारिक एंट्री नहीं हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों फोन Redmi Note सीरीज में Pro मॉडल के तौर पर आएंगे और भारत में पहले से मौजूद Redmi Note 17 5G का हाई एंड वैरिएंट होंगे। परफॉर्मेंस की बात करें तो Redmi Note 17 Pro में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जबकि Redmi Note 17 Pro Max में Snapdragon 6 Gen 5 दिया जा सकता है। इसी वजह से Pro Max मॉडल को सीरीज का ज्यादा पावरफुल फोन माना जा रहा है।

Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max की संभावित खासियतें

Redmi Note 17 Pro Max की सबसे बड़ी खास बात इसकी 10000mAh बैटरी हो सकती है। इतनी बड़ी बैटरी का फायदा उन यूजर्स को मिल सकता है जो लंबे समय तक फोन पर वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं, सोशल मीडिया चलाते हैं या लगातार मोबाइल डेटा इस्तेमाल करते हैं। बड़ी बैटरी के साथ 100W HyperCharge भी दिए जानें की बात है।

Redmi Note 17 Pro Max में 6.83 इंच का 1.5K CrystalRes AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। AMOLED पैनल की वजह से बेहतर कॉन्ट्रास्ट और गहरे ब्लैक मिल सकते हैं, जबकि 1.5K रेजॉल्यूशन से स्क्रीन पर तस्वीर और टेक्स्ट ज्यादा शार्प दिखाई देने की उम्मीद है।

फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। RAM की बात करें तो फोन में 12GB तक RAM मिलने की जानकारी है। Redmi Note 17 Pro Max में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। अभी कैमरा सेंसर के बाकी डिटेल्स और सभी कैमरा मोड्स की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

Redmi Note 17 Pro Max की एक और खासियत इसकी मजबूती है। Xiaomi ने सीरीज के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K तक की डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग बताई है। फोन को धूल और पानी के संपर्क से बेहतर सुरक्षा देने पर कंपनी ने खास जोर दिया है। इसके अलावा Xiaomi ने 3 मीटर तक certified drop resistance का भी दावा किया है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़12GB RAM, 10000mAh बैटरी, Redmi का नया Pro Max, 15 सितंबर को देगा दस्तक