भारत में इतनी होगी 200MP कैमरे वाला रेडमी फोन, साथ फ्री मिलेगी ₹2000 की स्मार्टवॉच
Redmi Note 15 Pro+ 5G फोन की कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गई है। टिप्स्टर के अनुसार, फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है। फोन के साथ 2,000 रुपये की Redmi Watch Move मुफ्त मिलेगी।

200 मेगापिक्सेल कैमरे वाली Redmi Note 15 Pro Series जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है। सीरीज में दो स्मार्टफोन मॉडल - Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G मॉडल शामिल हैं। इनमें से एक मॉडल की कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गई है। बता दें कि यह दोनों फोन भारतीय बाजार में 29 जनवरी को लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। सीरीज के दोनों फोन अमेजन पर लिस्ट भी हो चुके हैं। लिस्टिंग से कंफर्म हो गया है कि दोनों ही फोन में 200 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा है। एक टिप्स्टर ने प्लस मॉडल की कीमत लीक कर दी है। देखें आपके बजट में है या नहीं...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कीमत और प्री-बुकिंग ऑफर
दरअसल एक्स पर पॉपुलर टिप्सटर अभिषेक यादव ने फोन के बॉक्स की बैक की एक तस्वीर के साथ फोन की कीमत के बारे में जानकारी दी है। टिप्स्टर के अनुसार, फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है। इसके साथ ही टिप्स्टर ने कुछ प्री-बुकिंग बेनिफिट्स की भी जानकारी दी है। टिप्स्टर का कहना है कि ग्राहकों को प्री-बुकिंग ऑफर्स के तहत 1 साल का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और फ्री में Redmi Watch Move मिलेगी, जिसकी कीमत 1,999 रुपये है।


Redmi Note 15 Pro Series की खासियत
रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज में पीछे की तरफ 200-मेगापिक्सेल का 'मास्टरपिक्सेल' कैमरा होगा, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और "HDR + AI" इमेज इंजन होगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस सीरीज के हैंडसेट 4K तक वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। अमेजन लिस्टिंग के अनुसार, Redmi Note 15 Pro+ में 6.83 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला क्वाड कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा।
दोनों हैंडसेट में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन वाली डिस्प्ले होंगी, और इनमें IP66+IP68+IP69+IP69K डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग है। कंपनी का दावा है कि यह लाइनअप अपने रेडमील टाइटन स्ट्रक्चर की वजह से बेहतर इम्पैक्ट रेजिस्टेंस देगा।
रेडमी की नोट 15 प्रो सीरीज में 6,500mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी होगी, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह पांच साल की 'लंबी लाइफ साइकिल' देगी। इस लाइनअप में 100W हाइपरचार्ज वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। यह टेक फर्म Redmi Note 15 Pro सीरीज में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट लगाएगी, जो 4nm प्रोसेस पर बना है, और इसमें 12GB तक रैम होगी। इन फोन में टेम्परेचर को कंट्रोल करने के लिए आइसलूप कूलिंग सिस्टम भी होगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
दिसंबर 2025 में पोलैंड में लॉन्च हुआ Redmi Note 15 Pro 5G, जिसकी शुरुआती कीमत बेस 8GB रैम + 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए PLN 1,699 (लगभग 42,000 रुपये) है, इसमें 6.83-इंच का 1.5K (1,280x2,772 पिक्सेल) एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की ब्राइटनेस है। ग्लोबली, इस लाइनअप में Redmi Note 15 Pro 5G और Note 15 Pro+ 5G शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Multiple colour options










