
हो जाइए तैयार, भारत में इस दिन आ रहे 200MP कैमरे वाले पावरफुल रेडमी फोन, यह होगा खास
रेडमी के दमदार कैमरे वाले दो धांसू फोन अब भारत में डेब्यू करने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Note 15 Pro Series 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होगी। इस सीरीज में दो मॉडल Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ 5G शामिल हैं। देखें इंडिया लॉन्च डेट की डिटेल
रेडमी के दमदार कैमरे वाले दो धांसू फोन अब भारत में डेब्यू करने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Note 15 Pro Series 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होगी। इस सीरीज में दो मॉडल Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ 5G शामिल हैं, जो अपने घरेलू बाजार यानी चीन में पहले ही मौजूद हैं। हालांकि, कंपनी ने भारत में इनकी उपलब्धता के बारे में सिर्फ हिंट दिया है, लेकिन अब इनकी लॉन्च डेट भी सामने आ गई है। उम्मीद है कि ये फोन भारत में Redmi Note 15 Series में लेटेस्ट एडिशन के तौर पर आएंगे। इस महीने की शुरुआत में वैनिला Redmi Note 15 5G लॉन्च हुआ था।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
भारत में इस दिन लॉन्च होंगे फोन (लीक के अनुसार)
स्मार्टप्रिक्स ने अपनी रिपोर्ट में टिप्स्टर योगेश बरार के हवाले से बताया कि Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ 5G भारत में 27 जनवरी को लॉन्च होंगे। उम्मीद है कि Pro+ मॉडल में स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट होगा, जिसे क्वालकॉम ने अगस्त 2025 में लॉन्च किया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेडमी नोट 15 प्रो+ 5G में 6.83-इंच की 1.5K कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। कैमरे की बात करें तो, अपकमिंग फोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकता है, जिसमें 200-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर शामिल होगा। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी होने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, रेडमी नोट 15 प्रो+ में 6,500mAh की बैटरी हो सकती है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
इसके अलावा, रेडमी नोट 15 प्रो 5G में 6.83-इंच की 1.5K रिजॉल्यूशन वाली फ्लैट एमोलेड स्क्रीन होने की उम्मीद है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस हो सकता है। टिप्स्टर का दावा है कि आने वाले प्रो मॉडल में Pro+ वेरिएंट जैसा ही प्राइमरी कैमरा होगा, लेकिन इसमें 20-मेगापिक्सेल का सेल्फी शूटर मिलेगा। रेडमी नोट 15 प्रो 5G में 6,580mAh की बड़ी बैटरी होने की खबर है, लेकिन चार्जिंग स्पीड धीमी होगी। रेडमी नोट 15 प्रो और रेडमी नोट 15 प्रो+ 5G दोनों में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड हाइपरओएस 2 के साथ आने की उम्मीद है। इनमें चार साल के OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी पैच का सपोर्ट भी मिल सकता है।
रेडमी ने हाल ही में भारत में रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज 5G के लॉन्च को भी टीज किया था, लेकिन इसकी उपलब्धता के बारे में डिटेल्स अभी भी सामने नहीं आई हैं। प्रो वेरिएंट हाल ही में गीकबेंच पर मॉडल नंबर 25080RABDI के साथ देखा गया था। यह लिस्टिंग इस बात का इशारा करती है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही देश में लॉन्च होने वाला है।
चीन में इतनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत
Redmi Note 15 Pro की कीमत
8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1499 युआन (करीब 18,300 रुपये) है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1699 युआन (करीब 20700 रुपये) है।
12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1899 युआन (करीब 23,000 रुपये) है।
Redmi Note 15 Pro+ की कीमत
12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1999 युआन (करीब 24,400 रुपये) है।
12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2199 युआन (करीब 26,800 रुपये) है।
16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2399 युआन (करीब 29,200 रुपये) है।
सैटेलाइट मैसेजिंग एडिशन (विद बाइदौ सपोर्ट) वेरिएंट की कीमत 2499 युआन (करीब 30,400 रुपये) है।
दोनों रेडमी फोन - मिडनाइट ब्लैक, पर्पल, व्हाइट और ब्लू जैसे कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है और फिलहाल चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Likely Arctic White










