
बड़ा खुलासा: लॉन्च से पहले खुल गई धाकड़ 108MP कैमरा वाले Redmi Note 15 5G की कीमत, यहां देखें कितनी
Redmi Note 15 की इंडिया की कीमत सामने आ गई है। यह स्मार्टफोन 108MP रियर कैमरा के साथ 22,999 रुपए से शुरू होता है। फोन 8GB RAM, 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आने वाला है। जानें फोन की सभी डिटेल्स:
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Redmi Note 15 Price in India: भारत में Redmi Note 15 5G को लेकर हलचल तेज हो गई है। यह स्मार्टफोन 6 जनवरी 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। अब लॉन्च से पहले ही पॉपुलर टिपस्टर अभिषेक यादव ने फोन के दोनों वैरिएंट की कीमत लीक कर दी है। खास बात यह है कि Amazon India की माइक्रोसाइट पर फोन से जुड़ी कई ऑफिशियल डिटेल्स पहले ही सामने आ चुकी हैं। परफॉर्मेंस की बात करें तो Redmi Note 15 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया जाएगा। साथ ही, सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा, जिससे फोन को अनलॉक करना आसान और तेज़ होगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Redmi Note 15 5G की कीमत (लीक)
टिपस्टर अभिषेक यादव के मुताबिक Redmi Note 15 को भारत में दो RAM + स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाएगा:
8GB RAM + 128GB स्टोरेज – 22,999 रुपए
8GB RAM + 256GB स्टोरेज – 24,999 रुपए
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इस प्राइस स्ट्रक्चर से साफ है कि कंपनी ज्यादा स्टोरेज चाहने वाले यूजर्स को भी विकल्प दे रही है, वो भी 25,000 रुपए से कम के बजट में। खास बात यह है कि दोनों वेरिएंट्स में RAM समान रखी गई है, जिससे परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं होगा। भारत में यह स्मार्टफोन Black, Glacier Blue और Mist Purple जैसे आकर्षक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। आमतौर पर Redmi अपने फोन्स की प्री-बुकिंग लॉन्च से कुछ दिन पहले शुरू कर देता है, ऐसे में इस फोन के लिए भी यही उम्मीद की जा रही है।
Redmi Note 15 5G के फीचर्स
Redmi Note 15 5G में मिलने वाला 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आएगा, जो शार्प और क्लियर विज़ुअल्स देगा। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से यूज़र इंटरफेस काफी स्मूद महसूस होगा, खासकर गेम खेलने और वीडियो देखने के दौरान। इसके साथ दिया गया इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सिक्योरिटी और सुविधा दोनों बढ़ाएगा।
फोन में दिया गया Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर न सिर्फ बेहतर स्पीड देगा, बल्कि HyperOS 2 के साथ मिलकर पावर एफिशिएंसी को भी बेहतर बनाएगा। इससे बैटरी खपत कम होगी और फोन लंबे समय तक स्मूद परफॉर्म करता रहेगा।
कैमरा सेक्शन में Redmi Note 15 5G का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका 108MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। यह कैमरा हाई-डिटेल फोटोग्राफी और बेहतर लो-लाइट परफॉर्मेंस देने में सक्षम माना जा रहा है, जैसा कि इसके ग्लोबल वेरिएंट में देखा गया है। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह फोन 4K वीडियो सपोर्ट भी दे सकता है, जिससे कंटेंट क्रिएटर्स को फायदा मिलेगा।
बैटरी की बात करें तो Redmi Note 15 5G में 5,520mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो सामान्य इस्तेमाल में करीब डेढ़ दिन तक का बैकअप देने का दावा करती है। इसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जिससे फोन कम समय में चार्ज होकर दोबारा इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Likely Arctic White






