
कल होगा धमाका 108MP और 200MP कैमरा के साथ आ रहे Redmi Note 15, Realme 16 Pro, होंगे कैमरा किंग
Redmi और Realme 2026 का पहला बड़ा लॉन्च कल, 6 जनवरी को करने जा रहे हैं, जिसमें Redmi Note 15 5G और Realme 16 Pro सीरीज शामिल हैं। दोनों फोन में बेहतरीन कैमरा, दमदार बैटरी और प्रीमियम डिज़ाइन का ध्यान रखा गया है। जानें लॉन्च से पहले क्या-क्या खास फीचर्स
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
2026 की शुरुआत स्मार्टफोन फैंस के लिए बेहद खास साबित होने वाली है। जनवरी का पहला हफ्ता नए डिवाइसेज के लॉन्च्स की धूम से शुरू होने जा रहा है, और इस बार दो बड़े नाम Redmi और Realme की नई मोबाइल लाइनअप सामने आने को तैयार है। दोनों कंपनियां 6 जनवरी 2026 को एक साथ अपने नए स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च करेंगी। इसके तहत Redmi Note 15 5G को एक स्टाइलिश, कैमरा-फोकस्ड मिड-रेंज फोन के रूप में पेश किया जाएगा, वहीं Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus सीरीज उन यूजर्स को टार्गेट करेगी जो कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी-लाइफ में हाई-एंड अनुभव चाहते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Redmi Note 15 5G के फीचर्स (लीक)
Redmi Note 15 5G में एक 6.77-इंच का AMOLED curved स्क्रीन मिलेगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे UI और गेमिंग दोनों अनुभव स्मूद होंगे। फोन में 108MP का मुख्य रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें Optical Image Stabilisation (OIS) सपोर्ट होगा जिससे फोटो और वीडियो दोनों में बेहतर स्टेबिलिटी मिलती है। यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा। फोन में 5,520mAh बैटरी दी जाएगी, साथ ही 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। इस फोन की मोटी बॉडी केवल पतली नहीं रहेगी (लगभग 7.35mm thickness) बल्कि प्रीमियम लुक भी देती है।
Realme 16 Pro Series के फीचर्स (लीक)
Realme 16 Pro सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे: Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus। दोनों मॉडलों में 200MP का मुख्य कैमरा सेंसर मिलेगा, जिससे फोटोग्राफी अनुभव काफी बेहतर और हाई-रिज़ॉल्यूशन होगा। वहीं 16 Pro Plus में अतिरिक्त 50MP periscope telephoto लेंस भी मिलने की उम्मीद है जो ज़ूम और टेलीफोटो शॉट्स को और अधिक बेहतर बनाता है।
Realme 16 Pro Plus में Snapdragon 7 Gen 4 प्लेटफॉर्म मिलने की उम्मीद है, जबकि 16 Pro में MediaTek Dimensity 7000 सीरीज़ चिपसेट मिलेगा। दोनों स्मार्टफ़ोन में 7000mAh की बड़ी silicon-carbon बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।
कीमत के बारे में अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अफवाहों के मुताबिक Realme 16 Pro 30,000 रुपए + और Realme 16 Pro Plus 40,000 रुपए के आस-पास हो सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






8GB/12GB RAM










