Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़redmi note 15 5g featuring 108mp camera and 5520mah battery launched in india
108MP के कैमरा के साथ आया नया 5G फोन, मिलेगी 5520mAh की बैटरी, ₹3 हजार का डिस्काउंट

108MP के कैमरा के साथ आया नया 5G फोन, मिलेगी 5520mAh की बैटरी, ₹3 हजार का डिस्काउंट

संक्षेप:

रेडमी ने इंडियन मार्केट में अपने नए फोन - Note 15 5G को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह लेटेस्ट फोन 108 मेगापिक्सल के कैमरा से लैस है। फोन में आपको 5520mAh की बैटरी मिलेगी। फोन स्नैपड्रैगन जेन 3 प्रोसेसर पर काम करता है।

Jan 06, 2026 12:40 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रेडमी ने इंडियन मार्केट में अपना नया फोन लॉन्च किया है। कंपनी के इस लेटेस्ट फोन का नाम Redmi Note 15 5G है। फोन में कंपनी 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5520mAh की बैटरी दे रही है। फोन दो वेरिएंट - 8जीबी + 128जीबी और 8जीबी + 256जीबी में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। फोन की सेल 9 जनवरी से शुरू होगी। आप इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया के अलावा रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकेंगे। लॉन्च ऑफर में फोन पर आपको 3 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

रेडमी नोट 15 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 6.77 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 8जीबी की LPDDR4x रैम और 256जीबी तक के UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 दे रही है।

Redmi Note 15 5G

फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दे रही है। इसके अलावा फोन में एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा भी दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको रेडमी के इस नए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन में ऑफर की जा रही बैटरी 5520mAh की है। यह बैटरी 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़ें:आ गया 10080mAh की बैटरी वाला धांसू वॉटरप्रूफ फोन, 8000 निट्स का डिस्प्ले

ओएस की बात करें, तो रेडमी का यह फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Hyper OS 2 पर काम करता है। फोन में आपको IP65 + IP66 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग भी मिलेगी। खास बात है कि फोन मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। दमदार साउंड के लिए आपको इसमें स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऐटमॉस भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें:20 से ज्यादा ओटीटी ऐप फ्री, अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा, रोज 3GB तक डेटा भी
Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।