
Redmi तैयार! आ रहा है 10000mAh बैटरी वाला पतला स्मार्टफोन, फीचर्स भी लीक
Redmi अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K90 Ultra को जल्द लॉन्च कर सकता है। लीक के अनुसार, इस फोन में स्लिम डिजाइन के साथ 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
टेक कंपनी Redmi एक बार फिर स्मार्टफोन बैटरी से जुड़ी सोच को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है। नए लीक्स संकेत देते हैं कि कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप डिवाइस Redmi K90 Ultra में ऐसी बैटरी दे सकती है, जो अब तक इस सेगमेंट में शायद ही देखने को मिली हो। चर्चा है कि यह फोन ना सिर्फ दमदार होगा, बल्कि भारी बैटरी के बावजूद स्लिम डिजाइन भी बनाए रखेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
लीक के मुताबिक, Redmi K90 Ultra में करीब 10000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह मौजूदा K90 सीरीज के बाकी फोन्स से काफी आगे निकल जाएगा। अभी तक K90 और K90 Pro Max में 7100mAh और 7560mAh की बैटरी देखने को मिली है, जबकि Ultra वर्जन सीधे एक नए लेवल पर जाने की तैयारी में नजर आ रहा है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और फुल-स्पीड वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
धाकड़ परफॉर्मेंस ऑफर करेगा फोन
परफॉर्मेंस की बात करें तो Redmi K90 Ultra में MediaTek का नया Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ एक खास हाई फ्रेम रेट सॉफ्टवेयर लेयर मिल सकती है, जो गेमिंग के दौरान स्मूदनेस बढ़ाने के अलावा रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी बेहतर रिस्पॉन्स देगा। यानी यह फोन सिर्फ बैटरी ही नहीं, बल्कि स्पीड और स्टेबिलिटी के मामले में भी फ्लैगशिप-लेवल एक्सपीरियंस ऑफर करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
डिस्प्ले के मोर्चे पर Redmi पहले ही K90 सीरीज में मजबूत रहा है। Pro Max वेरिएंट में 6.9 इंच का OLED पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। Dolby Vision और HDR10+ जैसी टेक्नोलॉजी इसे प्रीमियम विजुअल एक्सपीरियंस देती हैं। साथ ही, TSMC की AI-पावर्ड डिस्प्ले चिप विजुअल क्वॉलिटी और पावर एफिशियंसी को बेहतर बनाने में मदद करती है।
ऐसे हैं बेस मॉडल के स्पेसिफिकेशंस
वहीं, बेस Redmi K90 मॉडल में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी और टेलीफोटो लेंस के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है, जबकि फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसकी 7100mAh बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Black










