इस छोटू टैबलेट में 9100mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ तेजतर्रार प्रोसेसर भी, कीमत भी कमाल

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Redmi K Pad 2 Launched: Redmi ने अपने कॉम्पैक्ट साइज का टैबलेट Redmi K Pad 2 लॉन्च कर दिया है। 9100mAh बैटरी वाले इस छोटू टैब में पावरफुल प्रोसेसर मिलता है। टैब में 16GB तक हैवी रैम और 8.8 इंच का डिस्प्ले है। कितनी है कीमत, चलिए बताते हैं... 

इस छोटू टैबलेट में 9100mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ तेजतर्रार प्रोसेसर भी, कीमत भी कमाल

Redmi K Pad 2 Launched: टैबलेट खरीदने का प्लान है, लेकिन कॉम्पैक्ट साइज में तेजतर्रार स्पेसिफिकेशन्स वाला डिवाइस तलाश रहे हैं, तो रेडमी का नया टैबलेट आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। रेडमी ने मंगलवार को चीन में अपने लेटेस्ट कॉम्पैक्ट टैबलेट के तौर पर Redmi K Pad 2 को लॉन्च किया गया। रेडमी K-सीरीज का यह नया टैबलेट तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, और अभी देश में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इस कॉम्पैक्ट टैब में 8.8-इंच का डिस्प्ले है। नए Redmi K Pad 2 में पावरफुल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 सीरीज का चिपसेट लगा है। इसके अलावा, टैब में हैवी रैम और 9100mAh की बैटरी भी है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें पीछे की तरफ एक सिंगल कैमरा यूनिट भी है। कितनी है नए टैबलेट की कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलता है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ…

सम्बंधित सुझाव

Redmi K Pad 2 Launched

Redmi K Pad 2 की खासियत

नया Redmi K Pad 2 टैबलेट, शाओमी के Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। इसमें 8.8-इंच की एलसीडी टचस्क्रीन है, जो 3K रिजॉल्यूशन (3008x1880 पिक्सेल), 165 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 1100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 403 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी, 1080 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट, 240 हर्ट्ज स्टाइलस रिस्पॉन्स रेट, डोल्बी विजन, HDR सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसके साथ ही इसमें TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्कैडियन रिदम-फ्रेंडली सर्टिफिकेशन्स भी मिलते हैं।

हैवी रैम और तेजतर्रार प्रोसेसर

Redmi K Pad 2 में 3nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट लगा है, जो 4.21 गीगाहर्ट्ज की पीक क्लॉक स्पीड देता है। इस टैबलेट में माली G1- अल्ट्रा जीपीयू, मीडियाटेक 990 एनपीयू, 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज भी है। कैमरे की बात करें तो, इसमें पीछे की तरफ एक 13-मेगापिक्सेल (f/2.2) का प्राइमरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए सामने की तरफ 8-मेगापिक्सेल (f/2.28) का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट 4K/30 fps तक की क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

सम्बंधित सुझाव

Redmi K Pad 2 Launched

छोटू टैबलेट में 9100mAh बैटरी

Redmi K Pad 2 में 9100mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। टैब में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ वर्जन 5.4 और दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी दिए गए हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एम्बिएंट लाइट सेंसर और हॉल इफेक्ट सेंसर जैसे कई सेंसर भी मौजूद हैं। 345 ग्राम वजनी इस टैबलेट का साइज 204.98x133.73x6.62mm है यानी इसकी मोटाई 6.62 एमएम है।

इतनी है Redmi K Pad 2 के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत

चीन में, Redmi K Pad 2 की कीमत 3,399 युआन (लगभग 47,000 रुपये) से शुरू होती है। यह कीमत इसके बेस वेरिएंट के लिए है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है। वहीं, इसका हाई-एंड वेरिएंट, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज है, की कीमत 3,799 युआन (लगभग 52,000 रुपये) है। इसका टॉप-ऑफ-द-लाइन 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 4,799 युआन (लगभग 66,000 रुपये) में उपलब्ध है।

यह टैबलेट अभी चीन में शाओमी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे तीन कलर्स - डीप ब्लैक, इलेक्ट्रिक पर्पल और स्पेस सिल्वर में लॉन्च किया है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।