₹11,499 में रेडमी लाया धांसू 5G फोन, इसमें सबसे बड़ा डिस्प्ले और 6300mAh बैटरी, 6 साल तक मिलेंगे अपडेट

Apr 13, 2026 01:19 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Redmi A7 Pro 5G को कंपनी ने भारत मेमं लॉन्च कर दिया है। इसमें सेगमेंट का सबसे बड़ा 6.9 इंच डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज पर रिफ्रेश होता है। फोन में 6300 एमएएच की बड़ी बैटरी भी है। फोन की शुरुआती कीमत 11,499 रुपये है। इसे 15 अप्रैल से Flipkart और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

₹11,499 में रेडमी लाया धांसू 5G फोन, इसमें सबसे बड़ा डिस्प्ले और 6300mAh बैटरी, 6 साल तक मिलेंगे अपडेट

Redmi A7 Pro 5G Launched in India: रेडमी ने भारतीय बाजार में दमदार बैटरी वाला किफायती स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन को 'किंग ऑफ पावर एंड स्टाइल' टैगलाइन के साथ प्रमोट कर रही है। कंपनी का दावा है कि इस फोन में सेगमेंट का सबसे बड़ा और स्मूद डिस्प्ले है। दरअसल, इस फोन में 6.9-इंच की एचडी प्लस एलसीडी स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। यह फोन ऑक्टा-कोर यूनिसॉक चिपसेट पर चलता है, जिसके साथ 4GB रैम दी गई है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 32-मेगापिक्सेल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 6,300mAh की बैटरी भी है, जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। भारत में कितनी है इसकी कीमत और इस फोन में क्या-क्या खास मिलता है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...

Redmi A7 Pro 5G की कीमत और पहली सेल

भारत में रैम और स्टोरेज के हिसाब से इस फोन को दो अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है, जिसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज है। यह 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 12,499 रुपये है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, मिस्ट ब्लू और सनसेट ऑरेंज में आता है। इसे 15 अप्रैल से Flipkart और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Redmi A7 Pro 5G Launched in India

Redmi A7 Pro 5G की खासियत

लेटेस्ट रेडमी A7 प्रो 5G फोन डुअल-सिम (नैनो + नैनो) सपोर्ट के साथ आता है और Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 ओएस पर चलता है। कंपनी का कहना है कि यह फोन चार साल तक एंड्रॉयड ओएस अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट प्राप्त करने के लिए एलिजिबल है। दावा है कि इसमें सेगमेंट का सबसे बड़ा और सबसे स्मूद डिस्प्ले है। दरअसल, इस फोन में 6.9-इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है। डिस्प्ले आंखों की सुरक्षा के लिए TUV Low Blue Light सर्टिफिकेशन के साथ आता है। फोन में 6nm ऑक्टा-कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर लगा है, जिसे 4GB LPDDR4x रैम और 128GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में Gemini और Google के Circle to Search जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स भी हैं।

फोन में पावरफुल बैटरी और फास्ट चार्जिंग भी

कैमरे की बात करें तो नए Redmi A7 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा भी है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। फोन में 6,300mAh की बड़ी बैटरी है जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 7.5W पर रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है, यानी इस फोन से अन्य गैजेट्स भी चार्ज किए जा सकते हैं। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ वर्जन 5.4, जीपीएस, ग्लोनैस, गैलीलियो, यूएसबी ओटीजी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहने के लिए फोन को IP52 रेटिंग दी गई है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।