Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Redmi 5G phone with 120Hz display under 9000 rupees on Amazon with huge discount
₹9000 से कम में Redmi का सबसे बड़े 120Hz डिस्प्ले वाला फोन, बंपर डिस्काउंट

₹9000 से कम में Redmi का सबसे बड़े 120Hz डिस्प्ले वाला फोन, बंपर डिस्काउंट

संक्षेप: कम कीमत पर धांसू 5G फोन खरीदने का मौका ग्राहकों को Amazon पर मिल रहा है। वे Redmi 14C 5G को 9000 रुपये से कम कीमत पर ऑर्डर कर सकते हैं। 

Fri, 17 Oct 2025 01:14 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ग्राहकों को कम कीमत पर 5G फोन खरीदने का मौका ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर दिया गया है। खास छूट के बाद Redmi 14C 5G को बंपर छूट पर खरीदा जा सकता है और यह सेगमेंट के सबसे दमदार फोन्स में से एक है। इस फोन में प्रीमियम फिनिश वाला डिजाइन दिया गया है और दमदार 5160mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है। इसमें कम कीमत के बावजूद प्रीमियम डिजाइन और धांसू फीचर्स मिल रहे हैं।

रेडमी डिवाइस में प्रीमियम स्टारलाइट डिजाइन दिया गया है और इसमें सेगमेंट का मोस्ट आई-सेफ डिस्प्ले मिलता है। इसका स्टोरेज 1TB तक बढ़ाया जा सकता है और इसमें सेगमेंट का सबसे बड़ा 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। Redmi 14C 5G में सेगमेंट का सबसे एफिशिएंट 4nm प्रोसेसर मिल रहा है। यह फोन 10 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में बढ़िया वैल्यू ऑफर करता है।

ये भी पढ़ें:दिवाली पर सस्ते हो गए लैपटॉप: इन HP मॉडल्स पर मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट

इतनी कीमत पर मिल रहा है Redmi फोन

सेल के दौरान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर ग्राहकों को 8,998 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। इस डिवाइस के लिए कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं। पुराना फोन एक्सचेंज करने वालों को 8,500 रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट मिल सकता है।

ध्यान रहे, आपको मिलने वाले एक्सचेंज डिस्काउंट की वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है। यह तीन कलर ऑप्शंस- स्टारलाइट ब्लू, स्टारडस्ट पर्पल और स्टारगेज पर्पल में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में बेस्ट टैबलेट डील्स, Samsung और OnePlus सब लिस्ट में शामिल

ऐसे हैं Redmi 14C 5G के स्पेसिफिकेशंस

रेडमी डिवाइस में 17.47 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 600nits की पीक ब्राइटनेस के साथ दिया गया है। इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है और इसके बैक पैनल पर 50MP डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस डिवाइस में 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है और इसकी 5160mAh क्षमता वाली बैटरी को 18W चार्जिंग ऑफर की जा रही है। इसके बॉक्स में 33W फास्ट चार्जर मिलता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।