काम की बात: Redmi यूजर्स के लिए बुरी खबर! ₹2000 महंगे हुए 200MP AI कैमरा, 6500mAh बैटरी वाले Note 15 सीरीज के फोन

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ की कीमत में 2000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। जानिए दोनों फोन की नई कीमत और कौनसा वेरिएंट कितना रुपए हुआ महंगा:

Redmi यूजर्स के लिए बुरी खबर! ₹2000 महंगे हुए 200MP AI कैमरा, 6500mAh बैटरी वाले Note 15 सीरीज के फोन

Redmi Note 15 Pro and Note 15 Pro+ Price Increased: Redmi के दो स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा दी गयी है। अगर आप Note 15 Pro सीरीज का कोई स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो आपको झटका लगने वाला है। कंपनी ने इस सीरीज के फोन की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे अब यूजर्स को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। Note 15 Pro और Note 15 Pro+ दोनों ही फोन की कीमत में 2000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। दुनियाभर में मेमोरी (RAM और स्टोरेज) की कीमतें बढ़ने की वजह से ऐसा हो रहा हैं। सिर्फ Xiaomi ही नहीं, बल्कि OnePlus और Nothing जैसी कंपनियों ने भी अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

Redmi Note 15 Pro+ की नई कीमत

Redmi Note 15 Pro+ के तीनों वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट पहले 37,999 रुपए में आता था, जो अब बढ़कर 39,999 रुपए का हो गया है। 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 39,999 रुपए से बढ़कर 41,999 रुपए हो गया है। इसके अलावा 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट पहले 43,999 रुपए में मिलता था, लेकिन अब इसकी कीमत 44,999 रुपए हो गई है।

VariantOld priceNew price
8GB + 256GBRs 37,999Rs 39,999
12GB + 256GBRs 39,999Rs 41,999
12GB + 512GBRs 43,999Rs 44,999

Redmi Note 15 Pro की बढ़ोतरी के बाद इतनी हुई कीमत

Redmi Note 15 Pro के दोनों वेरिएंट की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 29,999 रुपए से बढ़कर 31,999 रुपए का हो गया है। वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब 31,999 रुपए की जगह 33,999 रुपए में मिलेगा।

VariantOld priceNew price
8GB + 128GBRs 29,999Rs 31,999
8GB + 256GBRs 31,999Rs 33,999

Redmi Note 15 Pro+ के फीचर्स

Redmi Note 15 Pro+ में 6.83-इंच का बड़ा CrystalRes AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसमें 200MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो AI इंजन के साथ आता है और हर फोटो में डिटेल को काफी बेहतर बना देता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है और फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह सेटअप डे-लाइट फोटोग्राफी में काफी अच्छा परफॉर्म करता है। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में IP66, IP68 और IP69 जैसी हाई लेवल वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग मिलती है।

Redmi Note 15 Pro की खासियतें

Redmi Note 15 Pro में 6.8-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में भी 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जिससे आप अलग-अलग एंगल से फोटो ले सकते हैं। कैमरा क्वालिटी इस सेगमेंट में काफी अच्छी मानी जाती है और डिटेल्स भी अच्छी कैप्चर होती हैं। Redmi Note 15 Pro में 6580mAh की बैटरी दी गई है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।