Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़REDMAGIC 11 Pro launched with 24GB RAM 7500mAh battery and 80W wireless charging too
आ गया 24GB रैम और 7500mAh बैटरी वाला गेमिंग फोन, मिलती है 80W फास्ट चार्जिंग भी

आ गया 24GB रैम और 7500mAh बैटरी वाला गेमिंग फोन, मिलती है 80W फास्ट चार्जिंग भी

संक्षेप: टेक कंपनी रेडमैजिक की ओर से इसका पावरफुल गेमिंग फोन Redmagic 11 Pro पेश किया गया है। इसमें 24GM रैम के साथ 7500mAh बैटरी और 80W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। 

Tue, 4 Nov 2025 02:54 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गेमिंग स्मार्टफोन की बात हो और RedMagic का नाम ना आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। कंपनी ने अब अपने पावरफुल स्मार्टफोन REDMAGIC 11 Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह फोन अपने हाई-परफॉर्मेंस हार्डवेयर, दमदार बैटरी, और शानदार डिस्प्ले के चलते खास चर्चा में है।

RedMagic 11 Pro में 6.85-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 95.3% है, जो इसे और भी प्रीमियम लुक देता है। कंपनी ने इसमें Star Shield Eye Protection 2.0, Magic Touch 3.0, और Wet Hand Touch Support जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी शामिल की हैं। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है, जिससे धूप में भी स्क्रीन क्लियर नजर आती है।

ये भी पढ़ें:घर बैठे आ जाएगा आपका होलोग्राम वाला आधार कार्ड, ऑनलाइन करना होगा इतना काम

पावरफुल परफॉर्मेंस वाला फोन

RedMagic 11 Pro को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से पावर दी गई है, जो फिलहाल बाजार का सबसे तेज प्रोसेसर माना जा रहा है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 840 GPU दिया गया है। फोन को 24GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। यह फोन Android 16 बेस्ड REDMAGIC OS 11 पर रन करता है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए एक स्मूद और कस्टमाइज्ड अनुभव देता है।

कैमरा सेक्शन भी है दमदार

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट मौजूद है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है। फ्रंट में 16MP का OmniVision सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो स्क्रीन के अंदर फिट है यानी अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा। सिक्योरिटी के लिए इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

साउंड और बैटरी दोनों हैं पावरफुल

RedMagic 11 Pro में डुअल 1115K स्पीकर्स दिए गए हैं, जो दमदार स्टीरियो साउंड आउटपुट देते हैं। साथ ही इसमें 3.5mm ऑडियो जैक भी मौजूद है, जो आजकल कई फ्लैगशिप फोन्स में नहीं मिलता।

ये भी पढ़ें:आपका घर बन जाएगा सिनेमा हॉल! ये रहीं 65 इंच स्क्रीन वाली टॉप Smart TV डील्स

फोन में 7500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे गेमिंग सेशन को आराम से संभाल सकती है। इसमें 80W वायर्ड और 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग दोनों का सपोर्ट है। कंपनी ने इसे IPX8 वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ पेश किया है। फोन का वजन 230 ग्राम है और यह 8.9mm मोटा है।

कीमत और उपलब्धता

REDMAGIC 11 Pro का बेस वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत अमेरिका में 749 डॉलर (लगभग 66,500 रुपये) और यूरोप में 699 यूरो (लगभग 71,500 रुपये) रखी गई है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट 24GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत अमेरिका में 999 डॉलर (लगभग 88,600 रुपये) और यूरोप में 999 यूरो (लगभग 1,02,000 रुपये) है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।