ये गैजेट कूल-कूल कर देगा आपका फोन! 36W कूलिंग और AI टेम्परेचर कंट्रोल के साथ हुआ लॉन्च
Red Magic ने नया Cooler 8 Pro लॉन्च किया है, जिसमें 36W पावरफुल कूलिंग, AI टेम्परेचर कंट्रोल और RGB लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह एक्सेसरी खास तौर पर मोबाइल गेमर्स के लिए बनाई गई है ताकि लंबे समय तक गेमिंग के दौरान फोन ओवरहीट ना हो।

स्मार्टफोन एक्सेसरी ब्रैंड Red Magic ने अपना नया कूलिंग डिवाइस Red Magic Cooler 8 Pro लॉन्च कर दिया है। यह एक हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन कूलर है जिसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो लंबे समय तक गेमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग या भारी ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। नए कूलर में 36W की पावरफुल कूलिंग कैपेसिटी, AI बेस्ड टेंपरेचर कंट्रोल और अट्रैक्टिव RGB लाइटिंग जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे गेमर्स के लिए एक काम का एक्सेसरी बनाते हैं।
Red Magic Cooler 8 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी 36W पीक कूलिंग पावर है। कंपनी का दावा है कि यह कूलर स्मार्टफोन के तापमान को तेजी से कम कर सकता है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग करने के दौरान फोन ओवरहीट नहीं होता। डिवाइस में बड़े सेमीकंडक्टर कूलिंग प्लेट और एडवांस्ड थर्मल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पिछले जेनरेशन की तुलना में बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस मिलती है। यह फीचर खास तौर से उन यूजर्स के लिए काम का है जो हाई-ग्राफिक्स गेम्स जैसे बैटल रॉयल या ओपन-वर्ल्ड गेम खेलते हैं।
AI की मदद से होती है डिवाइस की कूलिंग
डिवाइस में AI आधारित टेम्परेचर कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है। कूलर में लगे सेंसर फोन के तापमान को लगातार मॉनिटर करते हैं और उसी के हिसाब से कूलिंग पावर को एडजस्ट करते हैं। इससे फोन को जरूरत के हिसाब ठंडा रखा जा सकता है और ज्यादा कूलिंग से होने वाली नमी या कंडेनसेशन की समस्या से भी बचाव होता है। यह टेक्नोलॉजी गेमिंग के दौरान स्टेबल परफॉर्मेंस बनाए रखने में मदद करती है।
Red Magic Cooler 8 Pro में हाई-स्पीड फैन और मजबूत हीट-सिंक डिजाइन दिया गया है, जो गर्म हवा को तेजी से बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें मल्टी-ब्लेड फैन का इस्तेमाल किया गया है जो हाई स्पीड से घूमकर कूलिंग प्रोसेस को तेज बनाता है। साथ ही इसका एयरोडायनामिक डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि गेमिंग के दौरान यूजर के हाथों तक ज्यादा गर्मी महसूस ना हो।
बेहद स्टाइलिश है कूलर का डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो यह कूलर देखने में भी काफी अट्रैक्टिव है। इसमें RGB लाइटिंग इफेक्ट्स दिए गए हैं, जो गेमिंग सेटअप को और स्टाइलिश बनाते हैं। इसके अलावा इसमें मजबूत मैग्नेटिक अटैचमेंट सिस्टम दिया गया है, जिससे कूलर फोन के पीछे मजबूती से चिपक जाता है। यह कई Android स्मार्टफोन्स और MagSafe सपोर्ट वाले iPhone के साथ भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


