Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Realme to Become OPPO Sub-Brand What the Restructuring Means for Users and the Smartphone Market
बड़ा झटका! Realme अब Oppo का सब-ब्रैंड, क्या बदल जाएगा आपका स्मार्टफोन अनुभव?

बड़ा झटका! Realme अब Oppo का सब-ब्रैंड, क्या बदल जाएगा आपका स्मार्टफोन अनुभव?

संक्षेप:

Realme को OPPO के सब-ब्रैंड के तौर पर इंटीग्रेट किया जा रहा है, जिससे Realme, Oppo और OnePlus के बीच रिसोर्सेज और सर्विस शेयर की जाएगी। हालांकि, आगामी लॉन्चेज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

Jan 08, 2026 06:22 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Realme को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, Realme को अब OPPO के सब-ब्रैंड के तौर पर इंटीग्रेट किया जा रहा है। इस कदम का मकसद रिसोर्सेज को शेयर करना, लागत कम करना और ग्लोबल लेवल पर कॉम्पिटीशन को और मजबूत बनाना है।

Realme, OPPO और OnePlus तीनों ही BBK Electronics की ओनरशिप वाले ब्रैंड हैं। अब नए स्ट्रक्चर के साथ OPPO को मेन ब्रांड के तौर पर रखा जाएगा, जबकि Realme और OnePlus कॉम्प्लिमेंट्री सब-ब्रैंड्स की तरह काम करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कंबाइन्ड स्ट्रक्चर ब्रैंड्स को इंडिपेंडेंट पहचान बनाए रखने के साथ-साथ टेक्नोलॉजी, सप्लाई चेन और सर्विस नेटवर्क शेयर करने की जरूरी सुविधा देगा।

ये भी पढ़ें:Realme Buds Air 8 भारत में लॉन्च: 55dB ANC, डुअल ऑडियो ड्राइवर और 58 घंटे बैटरी

रिपोर्ट्स में क्या कहा गया है?

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, Realme के आधिकारिक फ्लैगशिप स्टोर ने इस बदलाव को कन्फर्म किया है। स्टोर के बयान में कहा गया कि यह कदम करीबी सहयोग और रिसोर्सेज के पहले से बेहतर इस्तेमाल के लिए उठाया गया है। साथ ही, OPPO, Realme और OnePlus मिलकर ग्लोबल यूजर्स के लिए डिफरेंशिएटेड प्रोडक्ट्स और बेहतर सेवाएं देने पर काम करेंगे।

लीडरशिप और ऑपरेशन्स में बदलाव

रिपोर्ट के मुताबिक, Realme के CEO Sky Li सब-ब्रांड बिजनेस की ओवरऑल मॉनीटरिंग करेंगे, जबकि OnePlus China President Jie Li अपनी मौजूदा पोजीशन पर बने रहेंगे। खास बात यह है कि Realme के सभी अगले कुछ प्रोडक्ट लॉन्च तय शेड्यूल के हिसाब से ही होंगे, यानी ग्राहकों के लिए किसी तरह की देरी या बदलाव की आशंका नहीं है।

ये भी पढ़ें:साल 2026 में महंगे होने वाले हैं Samsung स्मार्टफोन? कंपनी ने दिए बड़े संकेत

मौजूदा यूजर्स के लिए क्या बदलेगा?

रीस्ट्रक्चरिंग का सीधा फायदा आफ्टर-सेल्स सर्विस में दिख सकता है। Realme को OPPO के आफ्टर-सेल्स सिस्टम से जोड़ा जाएगा, जिसमें चीन में 5000 से ज्यादा फिजिकल सर्विस सेंटर्स शामिल बताए जा रहे हैं। इससे सर्विस कवरेज और सपोर्ट क्वॉलिटी बेहतर होने की उम्मीद है। बाकी बदलाव अगले कुछ महीनों में देखने को मिल सकते हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।