Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Realme TechLife Pad Plus 12 LTE tablet launch date and price revealed know details
8000mAh की बैटरी और 12 इंच के डिस्प्ले वाला नया पैड, लॉन्च से पहले सामने आई कीमत

8000mAh की बैटरी और 12 इंच के डिस्प्ले वाला नया पैड, लॉन्च से पहले सामने आई कीमत

संक्षेप:

TechLife अपने नए पैड को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के इस नए पैड का नाम Pad Plus 12 LTE है। पैड की लॉन्च डेट को कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है। साथ ही पैड की कीमत भी लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है।

Oct 21, 2025 03:07 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

रियलमी का सब-ब्रैंड TechLife अपने नए पैड को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के इस नए पैड का नाम Pad Plus 12 LTE है। पैड की लॉन्च डेट को कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है। यह पैड 30 अक्टूबर को मलेशिया में लॉन्च होने वाला है। पैड की लॉन्च डेट को कंपनी ने एक पोस्टर शेयर करके कन्फर्म किया। इस पोस्टर के अनुसार टेक लाइफ के नए पैड में 12 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। पैड दो कलर ऑप्शन सिल्वर और ग्रे में आएगा। Lowyat.net की रिपोर्ट के अनुसार पैड को कुछ रिटेलर्स के प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया है।

सम्बंधित सुझाव

2K रेजॉलूशन और 90Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

रिटेलर लिस्टिंग के अनुसार पैड प्लस 12 LTE 12 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। यह एक LCD पैनल हो सकता है। यह 2K रेजॉलूशन और 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। पैड 8जीबी रियल और 8जीबी वर्चुअल रैम से लैस होगा। इससे पैड की टोटल रैम 16जीबी तक की हो जाएगी। पैड का इंटरनल स्टोरेज 256जीबी का है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें कंपनी मीडियाटेक हीलियो G91 चिपसेट देने वाली है।

realmr

मिलेगी 8000mAh बैटरी

यह पैड 8000mAh की बैटरी से लैस होगा। यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें कंपनी 5 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी ऑफर करने वाली है। फोटोग्राफी के लिए पैड के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। ओएस की बात करें, तो यह पैड ऐंड्रॉयड 15 पर काम करेगा। इसमें कंपनी गूगल जेमिनी भी ऑफर करने वाली है।

ये भी पढ़ें:जियो और एयरटेल के इन पोस्टपेड प्लान्स ने कराई मौज, कम कीमत में 75GB तक डेटा

इतनी है कीमत

यह पैड क्वॉड स्पीकर सेटअप, फेस अनलॉक माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट के साथ आएगा। मॉनिकर के हिसाब इसमें कंपनी LTE कनेक्टिविटी देने वाली है। पैड दो कलर ऑप्शन- मूनलाइट सिल्वर और स्टॉर्म ग्रे में आएगा। इसकी कीमत 799 RMB (करीब 16,500 रुपये) है।

(Photo: Gizmochina)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।