झटका! 4000 रुपये तक महंगे हुए Realme के ये 5 फोन; देखें नई कीमतें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Realme ने भारत में Realme 16 Pro+, 16 Pro, 16T 5G समेत कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं, कुछ मॉडल अब 4,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। कंपनी के C-series के कुछ फोन भी महंगे हुए हैं।

Realme Smartphone Price Hike
Realme ने अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ा दी है।

स्मार्टफोन मेकर Realme ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी के Realme 16 Pro+ 5G, Realme 16 Pro 5G, Realme 16 5G और Realme 16T 5G के अलावा बजट C-series के कुछ मॉडल भी अब पहले से महंगे हो गए हैं। नई कीमतें 18 अगस्त, 2026 से इफेक्टिव हो गई हैं। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

कीमतों में सबसे बड़ी बढ़त Realme 16 Pro+ 5G और Realme 16 Pro 5G के चुनिंदा वेरिएंट्स में हुई है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के कुछ मॉडल अब 4,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कीमतों में बदलाव की वजह मेमोरी, चिपसेट और स्मार्टफोन से जुड़े अन्य कंपोनेंट्स की लागत में बढ़ोतरी बताई गई है।

Realme 16 Pro+ 5G की नई कीमत

Realme 16 Pro+ 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये से बढ़कर 53,999 रुपये हो गई है। वहीं 8GB + 256GB मॉडल अब 55,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 58,999 रुपये में मिलेगा। यानी इन दोनों वेरिएंट्स पर 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 6.80 इंच का डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 7,000mAh की बैटरी दी गई है। यह Android 16 पर आधारित Realme UI के साथ आता है।

Realme 16 Pro भी हुआ महंगा

Realme 16 Pro 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब 44,999 रुपये हो गई है, जो पहले 40,999 रुपये थी। इस मॉडल पर सीधे 4,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा 8GB + 256GB मॉडल 43,999 रुपये से बढ़कर 46,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट 46,999 रुपये से बढ़कर 49,999 रुपये हो गया है।

Realme 16 5G और 16T की कीमत भी बढ़ी

Realme 16 5G के सभी वेरिएंट 1,000 रुपये महंगे किए गए हैं। इसका 8GB + 128GB मॉडल अब 36,999 रुपये, 8GB + 256GB मॉडल 39,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 42,999 रुपये का हो गया है। Realme 16T 5G की कीमतों में भी 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 6GB + 128GB मॉडल अब 32,999 रुपये, 8GB + 128GB मॉडल 35,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल 36,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

बजट फोन भी इस लिस्ट में शामिल

Realme ने अपने C-series के कुछ सस्ते स्मार्टफोन्स की कीमत भी बढ़ा दी है। Realme C83 5G के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये से बढ़कर 18,499 रुपये हो गई है। 4GB + 128GB मॉडल अब 21,499 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल 24,499 रुपये का हो गया है। इसके अलावा Realme C100x 4G के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये से बढ़कर 16,999 रुपये हो गई है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़झटका! 4000 रुपये तक महंगे हुए Realme के ये फोन; देखें नई कीमतें