Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Realme Pad 3 Storage and color options leaked ahead of launch know details
लंबे इंतजार के बाद आ रहा इस कंपनी का नया पैड, लॉन्च से पहले कलर और स्टोरेज ऑप्शन लीक

लंबे इंतजार के बाद आ रहा इस कंपनी का नया पैड, लॉन्च से पहले कलर और स्टोरेज ऑप्शन लीक

संक्षेप:

रियलमी इंडियन यूजर्स के लिए नया पैड - Realme Pad 3 लाने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले एक टिपस्टर ने पैड के स्टोरेज और कलर ऑप्शन को लीक करके यूजर्स की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं डीटेल। 

Nov 29, 2025 08:11 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रियलमी को इंडियन मार्केट में नया पैड लॉन्च किए काफी टाइम हो गया है। कंपनी ने साल 2023 में पैड 2 को लॉन्च किया था और इसके बाद से रियलमी ने कोई भी टैब लॉन्च नहीं किया। हालांकि, अब कंपनी इंडियन यूजर्स के लिए नया पैड लाने की सोच रही है। भरोसेमंद टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पोस्ट में बताया कि रियलमी अपने नए पैड- Realme Pad 3 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। पैड की लॉन्च डेट के बारे में अभी पक्की जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि यह दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में मार्केट में एंट्री कर सकता है।

इन फीचर्स के साथ आ सकता है पैड

टिपस्टर के अनुसार कंपनी के इस 5G पैड का मॉडल नंबप RMP2501 है। वहीं, इसके वाई-फाई वेरिएंट का मॉडल नंबर RMP2502 है। टिपस्टर ने इसके कलर ऑप्शन और स्टोरेज वेरिएंट की भी जानकारी दी है। यादव के अनुसार रियलमी का अपकमिंग पैड 5G और वाई-फाई वेरिएंट में आएगा। पैड के दोनों वेरिएंट स्पेस ग्रे और शैंपेन गोल्ड कलर ऑप्शन में आएंगे। इन्हें कंपनी दो स्टोरेज ऑप्शन- 8जीबी + 128जीबी और 8जीबी + 256जीबी में लॉन्च करने वाली है। यह पैड रियलमी पैड 2 के सक्सेसर के तौर पर मार्केट में एंट्री कर सकता है।

रियलमी पैड 2 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

साल 2023 में लॉन्च हुए रियलमी के इस 4G पैड में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक हीलियो G99 दिया गया है। कंपनी का यह पैड 11.52 इंच के TFT LCD पैनल से लैस है। यह 2K डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। पैड में दी गई बैटरी 8360mAh की है। यह बैटरी 33 वॉट की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़ें:₹4200 सस्ता हुआ 108MP कैमरा वाला फोन, कीमत अब 10 हजार से कम, रैम 16GB तक

पैड में फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए भी इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए कंपनी इस पैड में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दे रही है। यह पैड ऐंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।