Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Realme Pad 3 launched in india with 11 inch super sharp screen 12200mAh battery Dolby Audio price starts 26999 rupees
11.6 इंच की सुपर-शार्प स्क्रीन, 12200mAh की जंबो बैटरी, Dolby Audio के साथ आया Realme Pad 3, जानें कीमत

11.6 इंच की सुपर-शार्प स्क्रीन, 12200mAh की जंबो बैटरी, Dolby Audio के साथ आया Realme Pad 3, जानें कीमत

संक्षेप:

Realme ने भारत में Realme Pad 3 टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसमें 12,200mAh बैटरी, 11.6 इंच डिस्प्ले फीचर्स शामिल हैं। जानें कीमत, स्पेसिफिकेशंस, सेल डेट और और क्या-क्या खास है इस टैबलेट में।

Jan 06, 2026 04:47 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

Realme ने भारत में Realme Pad 3 टैबलेट को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है, जो कि कंपनी की टैबलेट लाइनअप में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। Realme Pad 3 में सबसे खास है इसका बड़ा 11.6 इंच डिस्प्ले, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका मतलब है कि स्क्रीन स्क्रॉल करना, वीडियो देखना और गेमिंग करना सब बेहद स्मूद और शानदार दिखेगा। इसमें 12,200mAh की बैटरी है जो 45W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

सम्बंधित सुझाव

भारत में Realme Pad 3 की कीमत और उपलब्धता

Realme Pad 3 के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले वाई-फाई वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। 8GB+128GB और 8GB+256GB रैम और स्टोरेज वाले 5G वेरिएंट की कीमत क्रमशः 29,999 रुपये और 31,999 रुपये है। यह टैबलेट शैम्पेन गोल्ड और स्पेस ग्रे रंगों में उपलब्ध है।

रियलमी पैड 3 की सेल 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे (भारतीय समयानुसार) से रियलमी वेबसाइट, आधिकारिक स्टोर और फ्लिपकार्ट के माध्यम से शुरू होगी। लॉन्च के विशेष अवसर पर, रियलमी ग्राहकों को 2,000 रुपये का बैंक ऑफर दे रही है।

ये भी पढ़ें:₹15,000 से कम में खरीदें 5 ऐसे फोन, जिनमें Flagship जैसा Camera, फोटो आएगी Solid

Realme Pad 3 के 5 शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

1. Realme Pad 3 में 11.61-इंच की बड़ी स्क्रीन है। इसका 120Hz रिफ्रेश रेट UI और ग्राफ़िक्स को बेहद स्मूद बनाता है। यह “Book-View” डिस्प्ले अनुभव आपको टैबलेट को एक मिनी लैपटॉप जैसा अनुभव देता है, जिससे वीडियो, पढ़ना या प्रेज़ेंटेशन करना आसान हो जाता है।

2. टैबलेट में MediaTek Dimensity 7300-Max चिपसेट है। 8GB RAM के साथ यह टैबलेट मल्टी-टास्किंग और गेमिंग दोनों को सहज बनाता है। इसके अलावा डायनेमिक RAM सपोर्ट से सिस्टम जरूरत के अनुसार अतिरिक्त RAM ले सकता है, जिससे स्मूद परफॉर्मेंस मिलता है।

सम्बंधित सुझाव

3. सबसे बड़ी खासियत इसका 12,200mAh की विशाल बैटरी है। 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से बैटरी है, और 6.5W रिवर्स चार्जिंग से आप इसे बैंक की तरह दूसरे डिवाइसेज को चार्ज भी कर सकते हैं।

4. Realme Pad 3 में Quad-Speaker सिस्टम है जो Dolby Audio सपोर्ट के साथ आता है। इसका मतलब है कि फिल्में, सीरीज़, गेम और म्यूज़िक में साउंड बहुत ज़्यादा इमर्सिव होता है यानी थिएटर जैसा अनुभव घर पर।

5. टैबलेट में पीछे और सामने दोनों तरफ 8MP कैमरा दिए गए हैं, जो 1080p तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। Realme Pad 3 Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 चलाता है। रियलमी Pad 3 में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, और Dual-Band WLAN शामिल हैं, जो तेज़ इंटरनेट और कनेक्टिविटी अनुभव देते हैं।

ये भी पढ़ें:Aadhaar यूजर्स को सरकार की बड़ी चेतावनी, अगर की ये 3 गलती, खाली होगा बैंक खाता
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।