₹2000 की छूट पर टैबलेट और केवल 200 रुपये में इयरबड्स, Realme का बड़ा धमाका

Pranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान 
Follow us on Google News
share

रियलमी ने भारतीय मार्केट में नए Realme P1 5G लाइनअप के साथ Realme Pad 2 और Realme Buds T110 लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों डिवाइसेज की सेल 19 अप्रैल से शुरू होगी और इन्हें खास डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिलेगा।

₹2000 की छूट पर टैबलेट और केवल 200 रुपये में इयरबड्स, Realme का बड़ा धमाका

चाइनीज टेक कंपनी रियलमी ने भारतीय मार्केट में आज अपनी नई Realme P-सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के दो स्मार्टफोन्स Realme P1 5G और Realme P1 Po 5G के अलावा Realme Pad 2 और Realme Buds T110 भी लॉन्च किए गए हैं। इन दोनों ही डिवाइसेज को ग्राहक खास ऑफर्स के साथ खरीद पाएंगे और इनकी सेल इसी सप्ताह शुरू हो रही है।

कंपनी लंबे वक्त से इन डिवाइसेज को टीज कर रही थी और इन्हें कंपनी वेबसाइट के अलावा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart से ऑर्डर किया जा सकेगा। दोनों की ही पहली सेल 19 अप्रैल, 2024 को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। Realme Pad 2 का बड़ा हाइलाइट इसमें मिलने वाला 2K डिस्प्ले और बड़ी बैटरी है। इसके अलावा नए बड्स को भी कई अपग्रेड्स के साथ पेश किया गया है।

Realme Pad 2 के स्पेसिफिकेशंस

रियलमी के नए टैबलेट में 11.5 इंच का 2K सुपर डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ दिया गया है। इस टैबलेट में दमदार परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है और 8GB तक रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिलता है। इसमें दो माइक्रोफोन्स के साथ Dynamic Atmos Quad स्पीकर्स सेटअप मिलता है और RealmeUI 4.0 for Pad सॉफ्टवेयर स्किन मिलती है। Pad 2 में 8360mAh बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है। बैक पैनल पर 8MP AI कैमरा और सामने 5MP कैमरा इस टैबलेट में मिलता है। यह दो कलर ऑप्शंस- इंस्पिरेशन ग्रीन और इमैजिनेशन ग्रे में खरीदा जा सकेगा।

Realme Buds T110

Realme Buds T110 के स्पेसिफिकेशंस

नए इयरबड्स में Blurtooth 5.4 कनेक्टिविटी मिलती है और ऑन-डिवाइस टच कंट्रोल दिया गया है। इन इयरबड्स में 10mm डायनमिक ड्राइवर्स मिलते हैं और AI-आधारित इनवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन (ENC) मिलता है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज होने पर चार्जिंग केस के साथ यूजर्स को कुल 38 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। ये इयरबड्स IP55 रेटिंग के साथ आते हैं और गेमिंग के लिए इनमें केवल 88ms लेटेंसी रेट मिलता है। बड्स कई कलर ऑप्शंस- ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और वाइट में खरीदे जा सकेंगे।

नए टैबलेट और इयरबड्स की कीमत

Realme Pad 2 और Realme Buds T110 दोनों को कंपनी वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से 19 अप्रैल को खरीदा जा सकेगा। इन डिवाइसेज की शुरुआती कीमत क्रम से 17,999 रुपये और 1,299 रुपये रखी गई है। Pad 2 के 6GB+128GB WiFi वेरियंट को 2000 रुपये की छूट के बाद 15,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा Buds T110 के सीमित यूनिट्स को केवल 200 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर खरीदने का विकल्प मिलेगा।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।