
हो जाइए तैयार, आ रहा तेजतर्रार Realme P4x 5G फोन, एक साथ बिंदास चलेंगे 18 ऐप्स
Realme P4 5G सीरीज, जिसमें Realme P4 Pro 5G और Realme P4 5G शामिल हैं, भारत में 20 अगस्त को लॉन्च हुई थी। अब, कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह जल्द ही लाइनअप में एक और हैंडसेट लॉन्च करेगी, जिसका नाम Realme P4x 5G होगा। देखें क्या होगा खास
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Realme P4 5G सीरीज, जिसमें Realme P4 Pro 5G और Realme P4 5G शामिल हैं, भारत में 20 अगस्त को लॉन्च हुई थी। अब, कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह जल्द ही लाइनअप में एक और हैंडसेट लॉन्च करेगी, जिसका नाम Realme P4x 5G होगा। आने वाले फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट अब देश में एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लाइव है, जिससे इसकी उपलब्धता और कुछ फीचर्स का पता चलता है। टीजर से फोन के डिस्प्ले का पता चलता है जिसमें सेल्फी कैमरे के लिए पंच होल कटआउट होगा, और स्क्रीन पतले बेजेल्स से घिरी हो सकती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
लॉन्च के बाद फ्लिपकार्ट पर मिलेगा Realme P4x 5G
Realme P4x 5G के लिए एक खास माइक्रोसाइट से पता चलता है कि फोन जल्द ही भारत में Flipkart के जरिए लॉन्च किया जाएगा। यह 'Built to be Fastest' टैगलाइन के साथ दिखता है, जिससे पता चलता है कि इसे गेमर्स को टारगेट करके बनाया जा सकता है। माइक्रोसाइट जल्द ही लॉन्च होने वाले हैंडसेट के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स को भी कंफर्म करता है। इसके डिस्प्ले के GT Mode में 90fps गेमप्ले को सपोर्ट करने का दावा किया गया है, जबकि सेल्फी कैमरे के लिए इसमें होल पंच डिस्प्ले कटआउट दिया गया है।
एक साथ चलेंगे 18 ऐप्स, वीसी कूलिंग सिस्टम भी
कंपनी का दावा है कि फोन में एक साथ 18 ऐप्स बिना किसी लैग के चलेंगे। Realme P4x 5G में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। दावा है कि रियलमी का आने वाला फोन अपने प्राइस सेगमेंट में इकलौता ऐसा हैंडसेट होगा जिसमें वेपर चैंबर (वीसी) कूलिंग सिस्टम होगा। आने वाले दिनों में इसके अन्य स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की भी सामने आने की उम्मीद है।
पुराने मॉडल में यह था खास
रियलमी का P4x 5G, रियलमी P3x 5G का अपग्रेड वर्जन होगा, जिसे इस साल की शुरुआत में फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट के साथ 8GB रैम है। इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी पैनल है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। कैमरे के लिए, इसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सेल का सेकेंडरी सेंसर है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
जैसा कि ऊपर बताया गया है,यह Realme P4 5G सीरीज का हिस्सा होगा, जिसमें पहले से बही Realme P4 Pro 5G और Realme P4 5G मॉडल मौजूद हैं। Realme P4 Pro 5G में 6.8-इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें 144 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट है, जो 12GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






12GB RAM









