₹20000 से कम में ‘लोहालाट’ फोन, ऊंचाई से गिरने पर भी नहीं टूटेगा, इसमें 12GB रैम, 8000mAh बैटरी भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Realme P4x 4G को कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन 8000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ आता है। दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह 2 दिनों तक चलती है। इसकी कीमत 20 हजार रुपये से भी कम है।

realme p4x 4g

Realme ने P4-सीरीज में एक नया स्मार्टफोन Realme P4x 4G जोड़ा है। इसका 5G वेरिएंट पहले से ही कई बाजारों में उपलब्ध है। नए 4G फोन को कंपनी ने मलेशियाई बाजार में लॉन्च किया है। यह फोन 8000mAh की बड़ी बैटरी, ढेर सारे गेमिंग फीचर्स और पावरफुल कैमरा सेटअप के साथ आता है। दावा है कि फुल चार्ज में यह 2 दिनों तक चल सकता है। फोन में पावरफुल कैमरा और 12GB तक रैम भी मिलती है। नए फोन में क्या-क्या खास है और कितनी है इसकी कीमत, चलिए डिटेल में बताते हैं...

8000mAh बैटरी, फुल चार्ज में दो दिनों तक चलेगी

नए रियलमी P4x 4G स्मार्टफोन में 8000mAh की टाइटन बैटरी दी गई है और यह 45W फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 2 दिन तक की बैटरी लाइफ देगा और यूजर्स एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 10 घंटे तक गेमिंग का मजा ले सकेंगे। फोन को फुल चार्ज लगातार 10 घंटे तक फ्री फायर गेमप्ले या 10 घंटे तक MLBB गेमप्ले या 10 घंटे से ज्यादा समय तक पबजी खेल सकते हैं। स्मार्टफोन में 7 साल की बैटरी हेल्थ मिलने का दावा किया गया है और इसमें AI लॉन्ग-लाइफ एल्गोरिदम भी दिया गया है। रियलमी का कहना है कि इस फोन का 11,124mm² कूलिंग सिस्टम लगभग 10 घंटे तक गेमिंग की सुविधा देता है। इस स्मार्टफोन में AI गेमिंग पार्टनर, अल्ट्रा बूस्ट और गेम स्पेस जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

realme p4x 4g

12GB तक रैम, डिस्प्ले भी बड़ा

फोन में 6.8 इंच का 120 हर्ट्ज अल्ट्रा-स्मूथ एलसीडी फ्लैट डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, DC डिमिंग और 'ऑल सिनेरियो आई कम्फर्ट मोड' जैसे फीचर्स हैं। परफॉर्मेंस की बात करें तो, फोन में यूनिसॉक T7250 प्रोसेसर दिया गया है और दावा किया जा रहा है कि इसने AnTuTu बेंचमार्क पर 3,90,538 पॉइंट्स हासिल किए हैं। इसमें 4GB LPDDR4X रैम के साथ 12GB तक डायनामिक रैम और 256GB तक eMMC5.1 इंटरनल स्टोरेज भी है। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड रियलमी यूआई पर चलता है। इसका सॉफ्टवेयर 15% तेज डेली रिस्पॉन्स, ऐप स्क्रॉलिंग में 29% ज्यादा स्मूदनेस और भारी ऐप्स लोड करते समय 22% बेहतर परफॉर्मेंस देता है।

realme p4x 4g

लोहालाट बॉडी, ऊंचाई से गिरने पर भी नहीं टूटेगा फोन

मजबूती के मामले में, यह स्मार्टफोन 2 मीटर ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रह सकता है और यह मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस के साथ आता है। इसमें 'आर्मरशेल प्रोटेक्शन' भी है, जिसमें मजबूत कोने, एयरबैग कुशनिंग, मजबूत मिड-फ्रेम और ड्रॉप रेजिस्टेंट केस शामिल है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है। फोन में 'हाइपरसिग्नल एंटीना सिस्टम' भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम 85% तक बेहतर सिग्नल स्ट्रेंथ, सबवे में 79% तक ज्यादा स्मूद वीडियो प्लेबैक और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में 30% तक ज्यादा स्मूद वीडियो कॉलिंग की सुविधा देता है।

रियलमी ने फोन में NEXT AI और Google Gemini का सपोर्ट भी जोड़ा है। यूजर्स 'Settings → Accessibility & Convenience → AI Dynamic Button' में कॉन्फिगर करने के बाद, पावर बटन को दबाकर और उसे दबाए रखकर Gemini का इस्तेमाल कर सकेंगे। Google Gemini यूजर्स की रिसर्च समरी, स्टडी ऑर्गनाइजेशन, आइडिया जनरेशन, इमेज जनरेशन, गाइडेड लर्निंग, डिजाइन इंस्पिरेशन और बहुत कुछ में मदद कर सकता है।

realme p4x 4g

दमदार कैमरा, चमकने वाली AI पल्स लाइट भी

कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP का AI मेन कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके पिछले हिस्से में बने कैमरा मॉड्यूल में गेमिंग इफेक्ट्स वाला AI पल्स लाइट भी है, जिसमें 9 कलर ऑप्शन और 5 ब्रीदिंग स्पीड लेवल मिलते हैं। यह लाइट म्यूजिक, कॉल और कैमरा काउंटडाउन पर भी रिस्पॉन्स दे सकती है और साथ ही तुरंत विजुअल नोटिफिकेशन भी देती है।

कीमत और कलर ऑप्शन्स

रियलमी P4x 4G अब मलेशिया में 4GB+256GB वेरिएंट के लिए RM 799.00 (करीब 18,000 रुपये) की कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसे दो कलर ऑप्शन्स - रैली व्हाइट और फैंटम ब्लू में खरीदा जा सकता है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।