आते ही छा जाएगा Realme P4s 5G, लोहालाट बॉडी के साथ 8000mAh बैटरी; इस दिन होगा लॉन्च

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रियलमी ने खुद कंफर्म कर दिया है कि भारत में Realme P4s 5G को 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा। टीजर इमेज से पता चलता है कि यह फोन ग्रीन और बेज-ब्राउन कलर के ऑप्शन में आएगा। फोन से खास स्पेसिफिकेशन्स पहले ही सामने आ चुके हैं। 

Realme P4s 5G
Realme P4s 5G में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सेल कैमरा और 8 मेगापिक्सेल का वाइड कैमरा भी होगा।

Realme अब एक नया 5G फोन भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने बुधवार को घोषणा की कि Realme P4s 5G अगले हफ्ते भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह आने वाला फोन ब्रांड की नई P-सीरीज लाइनअप में सबसे नया मॉडल होगा, जिसमें पहले से ही Realme P4, Realme P4 Lite, Realme P4x और Realme P4 Pro 5G जैसे मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने इसके लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा कर दिया है। इसमें डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट और 8,000mAh की बैटरी होगी।

भारत में इस दिन लॉन्च होगा Realme P4s 5G

कंपनी ने एक प्रेस नोट में बताया है कि भारत में Realme P4s 5G को 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा। टीजर इमेज से पता चलता है कि यह फोन ग्रीन और बेज-ब्राउन कलर के ऑप्शन में आएगा। हालांकि इसकी कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन लॉन्च के बाद यह फोन रियलमी की वेबसाइट और Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Realme P4s 5G

Realme P4s 5G में सैमसंग M14 डिस्प्ले होने की पुष्टि हो गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1272×2772 पिक्सेल और रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है। कंपनी का दावा है कि यह 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देगा और साथ ही HDR10+ और Netflix HDR कंटेंट को भी सपोर्ट करेगा। इस पैनल के बारे में बताया गया है कि यह 26 प्रतिशत बेहतर ल्यूमिनस एफिशिएंसी और 50 प्रतिशत ज्यादा स्क्रीन लाइफस्पैन देगा।

इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा 5G चिपसेट और एक डेडिकेटेड हाइपरविजन AI चिप होगी। उम्मीद है कि यह AI चिप ग्राफिक्स से जुड़े भारी काम संभालेगी। हीट मैनेजमेंट के लिए, फोन में 7000 sqmm का वीसी कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा।

फोन में दमदार कैमरा भी

कैमरे की बात करें तो, Realme P4s 5G में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सेल कैमरा और 8 मेगापिक्सेल का वाइड कैमरा भी होगा। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए इसमें IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग वाली बिल्ड होगी। इस अपकमिंग फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,000mAh की बैटरी होने की पुष्टि हुई है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकती है। कंपनी ने यह भी दावा किया कि फोन 28 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो जाएगा। बैटरी 6 साल तक नई जैसी रहेगी।

पहले आए लीक्स के अनुसार, Realme P4s 5G ब्राउन और ग्रीन कलर ऑप्शन में आ सकता है, जो हाल ही में सामने आई टीजर इमेज से मेल खाता है। इसके चार रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन - 6GB+128GB, 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB में उपलब्ध होने की उम्मीद हैे।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़आते ही छा जाएगा Realme P4s 5G, लोहालाट बॉडी, 8000mAh बैटरी भी; इस दिन होगा लॉन्च