लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर आया Realme P4R 5G, 30K से कम में पहला फोन जिसमें यह खूबी
Realme P4R 5G भारत में धूम मचाने के लिए तैयार है। Flipkart माइक्रोसाइट से पता चलता है कि यह 30,000 रुपये से कम कीमत में डुअल-चिप आर्किटेक्चर के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। अपकमिंग फोन में और क्या-क्या खास होगा, चलिए बताते हैं

Realme अब अपने एक पावरफुल स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। हम बात कर रहे हैं Realme P4R 5G की। इस साल मार्च में, Realme P4R 5G के लॉन्च की अफवाहें सबसे पहले ऑनलाइन सामने आईं, और अब, फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट के जरिए कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन भारतीय बाजार में जल्द ही लॉन्च होगा। माइक्रोसाइट से फोन के प्रोसेसर और कीमत का हिंट भी मिलता है। दावा है कि 30K से कम में यह पहला फोन है, जो डुअल-चिप आर्किटेक्चर के साथ आता है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...
भारत में जल्द लॉन्च होगा Realme P4R 5G, सामने आए खास फीचर्स
फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, आने वाला Realme P4R 5G स्मार्टफोन 30,000 रुपये से कम कीमत में डुअल-चिप आर्किटेक्चर के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। माइक्रोसाइट से कंफर्म हो गया है कि इस सेटअप में MediaTek Dimensity 7400 चिप और Hyper Vision+ AI चिप होगी, जिसे एडवांस्ड विजुअल कंप्यूटिंग और ग्राफिक्स प्रोसेसिंग को हैंडल करने के लिए डिजाइन किया गया है।
कहा जा रहा है कि इसकी खास Hyper Vision+ AI चिप, मेन प्रोसेसर के साथ मिलकर हाई-फ्रेम-रेट गेमिंग और AI-बेस्ड विजुअल अपस्केलिंग को संभव बनाएगी। इस डिवाइस को टैगलाइन - "एक रियल शिफ्ट। क्या आप तैयार हैं? ‘R’ Evolution आ रहा है।" के साथ भी टीज किया गया है
ध्यान देने वाली बात यह है कि डुअल-चिप आर्किटेक्चर Realme P4 सीरीज के दूसरे डिवाइस में भी मौजूद है, जिनमें Realme P4, Realme P4 Pro और Realme P4 Power 5G मॉडल शामिल हैं। हालांकि, अभी तक माइक्रोसाइट के जरिए सिर्फ यही जानकारी सामने आई है, जो ऊपर बताई गई है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने मार्च में ही आने वाले फोन के बारे में कुछ और जानकारी शेयर की थी।
वेरिएंट और कलर ऑप्शन्स की डिटेल
टिप्स्टर के अनुसार, Realme P4R 5G के 4GB/128GB, 6GB/128GB और 6GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन में आने की उम्मीद है। इसके कलर ऑप्शन में Silver Glare, Titanium Glare और Lavender Glare शामिल होने की भी जानकारी मिली थी। टिप्स्टर ने फोन का मॉडल नंबर 'RMX5266' होने का भी जिक्र किया था।
भारत में कब तक लॉन्च होगा Realme P4R 5G
इसके लॉन्च के बारे में बात करें तो, माइक्रोसाइट से यह तो कंफर्म हो गया है कि यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है, लेकिन कंपनी ने अभी तक सटीक तारीख नहीं बताई है, आने वाले दिनों में तारीख भी सामने आ सकती है। हालांकि, टिप्स्टर के अनुसार, अपकमिंग Realme P4R 5G के जून में लॉन्च होने की उम्मीद की जा सकती है; और चूंकि अब इसका टीजर भी जारी हो चुका है, इसलिए संभव है कि यह लॉन्च जून के पहले हफ्ते के आस-पास हो जाए। टिप्स्टर ने Realme P4s 5G के बारे में भी जिक्र किया था और इसकी भी जून में ही लॉन्च होने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


