20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, लॉन्च होते ही छा जाएगा यह 5G फोन, 14GB रैम भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

लगता है कि Realme P4R 5G भारत में आते ही धूम मचा देगा। यह फोन सेगमेंट के सबसे बड़ी 8000mAh बैटरी पैक करेगा। अब फोन की कीमत सामने आ गई है। एक टिप्स्टर के अनुसार, यह फोन 20 हजार रुपये से कम की प्राइस रेंज में आएगा।

20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, लॉन्च होते ही छा जाएगा यह 5G फोन, 14GB रैम भी

Realme P4R 5G स्मार्टफोन 10 जून को भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है। लोग बेसब्री से इस फोन के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। लॉन्च से पहले ही फोन की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट Flipkart और Realme India पर लाइव हो चुकी है, जहां कंपनी ने इसके कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। अब एक टिप्स्टर ने फोन की संभावित कीमत का खुलासा कर दिया है, जिसे देखकर आप भी खुश हो जाएंगे। कीमत देखकर ऐसा लगता है कि 8000mAh बैटरी वाले इस फोन को ग्राहक पहली सेल में ही खरीदने के लिए टूट पड़ेगे। अगर आप भी पावरफुल बैटरी, दमदार कैमरा और किफायती कीमत वाले इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई कीमत और इस फोन की खासियत पर...

इतनी होगी Realme P4R 5G की कीमत

टिप्स्टर योगेश बरार ने एक्स पर फोन की कीमत को लीक किया है। टिप्स्टर के अनुसार, अपकमिंग Realme P4R 5G स्मार्टफोन लगभग 20,000 की कीमत वाले सेगमेंट में आ सकता है। टिप्स्टर ने यह भी बताया है कि यह नया फोन खासतौर पर स्टूडेंट्स (स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स) के लिए है। हालांकि, इससे पहले फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट पर इसकी कीमत 30,000 रुपये बताई गई थी। वहीं, एक टिप्स्टर ने इसके रिटेल बॉक्स की एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें 6GB+128GB वेरिएंट की एमआरपी 44,999 रुपये लिखी थी। ध्यान दें कि फोन की असल सेलिंग प्राइस के मुकाबले एमआरपी आमतौर पर ज्यादा होती है।

realme p4r 5g price

सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी

इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट से यह कंफर्म हो गया है कि अपकमिंग Realme P4R 5G स्मार्टफोन में सेगमेंट की सबसे बड़ी 8000mAh बैटरी होगी। साथ ही, इसमें बैटरी की सुरक्षा के लिए चार लेयर की सुविधा भी दी गई है, जिसमें ज्यादा और कम तापमान को झेलने की क्षमता, दबाव सहने की क्षमता, ओवरचार्जिंग से सुरक्षा और 1 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहने की खूबी शामिल है। इतनी बड़ी बैटरी कैपेसिटी के साथ, यह फोन 12.5 घंटे तक फ्री फायर गेम खेलने, 157.4 घंटे तक म्यूजिक सुनने, 21.6 घंटे तक यूट्यूब पर वीडियो देखने और 26.9 घंटे तक नेविगेशन इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। इसके अलावा, कंपनी सात साल तक बैटरी हेल्थ गारंटी भी दे रही है, यानी 7 साल तक बैटरी की हेल्थ बढ़िया रहेगी। फोन में 45W फास्ट चार्जिं सपोर्ट, बायपास चार्जिंग सपोर्ट और 27W तक की रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

स्लिम बॉडी, तेजतर्रार प्रोसेसर

अपकमिंग रियलमी फोन 8.8mm की पतली बॉडी के साथ आएगा। इसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला फ्लैट डिस्प्ले होने की भी जानकारी मिली है। डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट दिया गया है, साथ ही इसमें 14GB तक डायनामिक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। इसके अलावा, Realme P4R 5G में 5300mm² एयरफ्लो वीसी कूलिंग सिस्टम और Flux Engine दिया गया है, और दावा किया गया है कि यह डिवाइस 48 महीनों तक बिना किसी लैग के परफॉर्मेंस देगा।

फोन में फ्लोटिंग लाइट, दमदार कैमरा भी

खास बात यह है कि स्मार्टफोन के पिछले हिस्से में 'फ्लोटिंग लाइट' डिजाइन दिया गया है और कहा जा रहा है कि AI पल्स लाइट Spotify और YouTube Music को सपोर्ट करेगी। यूजर्स इस लाइट को 9 कलर्स और 5 स्पीड में कस्टमाइज भी कर सकेंगे। यह फोन तीन कलर - सिल्वर ग्लेयर, टाइटेनियम ग्लेयर और लैवेंडर ग्लेयर में आएगा। फोन मजबूती के लिए मिलिट्री-ग्रेड बिल्ड और धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP65 रेटिंग के साथ आएगा। फोन में 50 मेगापिक्सेल डुअल AI कैमरा सेटअप मिलेगा।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।