भारत में आते ही छा जाएगा Realme P4R 5G, कंपनी ने बताई लॉन्च डेट, इसमें 14GB रैम, 8000mAh बैटरी
Realme P4R 5G भारतीय बाजार में 10 जून को लॉन्च होने के लिए तैयार है। खुद कंपनी ने लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। दावा है कि फोन में सबसे बड़ी 8000mAh की बैटरी होगी। फुल चार्ज में यह तीन दिनों तक चल सकता है। देखें कीमत और खासियत

Realme P4R 5G india launch set for 10 June: Realme P4R 5G को खरीदने का प्लान है और इसके लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। कंपनी ने अब इस फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। फोन की माइक्रोसाइट पहले से ही फ्लिपकार्ट पर लाइव हो चुकी है, जहां कंपनी ने इसके कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। यह भी दावा है कि इस फोन में सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी मिलेगी। माइक्रोसाइट पर देखा जा सकता है कि यह फोन दिखने में काफी खूबसूरत है और तीन स्टाइलिश कलर्स में आता है। अपकमिंग Realme P4R 5G में क्या-क्या खास मिलने वाला है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...
भारत में इस दिन आएगा Realme P4R
रियलमी ने कंफर्म कर दिया है कि अपकमिंग Realme P4R 5G भारत में 10 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह फोन देश में Flipkart और Realme India के ऑनलाइन स्टोर के जरिए Lavender Glare, Silver Glare और Titanium Glare कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट को भी लॉन्च डेट के साथ अपडेट कर दिया है।
बड़ी बैटरी और तेजतर्रार प्रोसेसर
माइक्रोसाइट पर कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि Realme P4R 5G में सेगमेंट की सबसे बड़ी 8,000mAh की बैटरी होगी। दावा किया गया है कि यह तीन दिन तक की बैटरी लाइफ, फ्री फायर पर 12.5 घंटे की गेमिंग, 6.5 दिन का म्यूजिक प्लेबैक टाइम, YouTube पर 21.6 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 26.9 घंटे का नेविगेशन प्रदान करती है। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है, जिसे दो साल पहले पेश किया गया था। दावा है कि फोन में 48 महीनों (4 साल) तक स्मूद परफॉर्मेंस मिलेगी।
मजबूत बॉडी और स्मूद डिस्प्ले
इसके अलावा, Realme P4R 5G एक वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम के साथ लॉन्च होगा, जिसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5300 sqmm का हीट डिसिपेशन एरिया होगा। दावा किया गया है कि यह फोन MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन और धूल व पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP65 रेटिंग के साथ आएगा। इस फोन में एक फ्लैट डिस्प्ले होगा, जो 144 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देगा।
14GB तक रैम, कैमरा भी जबर्दस्त
Realme P4R 5G, Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलेगा, और इसमें कम से कम 256GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज और 14GB तक की 'डायनामिक रैम' मिलेगी। इस फोन की मोटाई 8.8 एमएम होगी। कैमरे की बात करें तो, Realme P4R 5G में डुअल रियर कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा होगा। इस फोन के पिछले हिस्से पर AI Pulse Light भी होगी, जिसमें नौ कलर और पांच स्पीड कस्टमाइजेशन के विकल्प मिलेंगे। कैमरे में AI पोर्ट्रेट ग्लो और AI इरेजर जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा।
इतनी होगी कीमत
हाल ही में एक टिप्स्टर ने एक्स पर फोन के रिटेल बॉक्स की लीक तस्वीरें शेयर की थीं। टिप्स्टर ने बताया कि यह फोन रैम और स्टोरेज के हिसाब से तीन वेरिएंट - 4GB+128GB, 6GB+128GB, 6GB+256GB में आएगा। इसे तीन कलर्स - Silver Glare, Titanium Glare, Lavender Glare में लॉन्च किया जाएगा। टिप्स्टर ने बताया कि इसके 6+256GB वेरिएंट की रिटेल बॉक्स की एमआरपी 44,999 रुपये है। यानी इसकी सेलिंग प्राइस इससे कम होगी।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


