मौका! 15 जून तक सस्ता हुआ Realme का ये कैमरा फोन, 50MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Realme ने अपने P4 Pro 5G स्मार्टफोन पर लिमिटेड टाइम ऑफर लॉन्च किया है, जिसके तहत इसकी शुरुआती कीमत 26,999 रुपये हो गई है। फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी और 50MP AI कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।

मौका! 15 जून तक सस्ता हुआ Realme का ये कैमरा फोन, 50MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले

टेक कंपनी Realme ने अपने मिडरेंज स्मार्टफोन Realme P4 Pro 5G पर लिमिटेड टाइम ऑफर की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, यह ऑफर 11 जून से 15 जून 2026 तक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर उपलब्ध रहेगा। इस दौरान ग्राहक फोन को अट्रैक्टिव प्राइस और अन्य बेनिफिट्स के साथ खरीद सकेंगे। कंपनी का मानना है कि इसका सीधा फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जो फ्लैगशिप लेवल फीचर्स वाला स्मार्टफोन कम कीमत पर खरीदने का मन बना रहे हैं।

ऑफर की बात करें तो Realme P4 Pro 5G का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 26,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा ग्राहकों को 2,000 रुपये तक का प्राइस ऑफर और 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है। वहीं, 8GB + 256GB वेरिएंट का इफेक्टिव प्राइस 28,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट का इफेक्टिव प्राइस 30,999 रुपये रह गया है।

ऐसे हैं Realme फोन के स्पेसिफिकेशंस

Realme P4 Pro 5G को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस, AI फीचर्स और लंबे वक्त तक चलने वाली बैटरी चाहते हैं। फोन में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Hyper Vision AI चिपसेट भी मौजूद है। यह AI चिपसेट Pixelworks के साथ मिलकर डिवेलप किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह डुअल-चिप आर्किटेक्चर स्मार्टफोन को ज्यादा फास्ट, स्मार्ट और एनर्जी-एफिशिएंट बनाता है, जिससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI बेस्ड फीचर्स का एक्सपीरियंस बेहतर होता है।

डिस्प्ले की बात करें तो स्मार्टफोन में 144Hz HyperGlow AMOLED 4D Curve+ डिस्प्ले दिया गया है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से यूजर्स को स्मूथ स्क्रॉलिंग, बेहतर गेमिंग और शानदार वीडियो व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। ऐसे वक्त में जब मोबाइल गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में यह फीचर कई ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है। फोन केवल 7.68mm पतला और करीब 189 ग्राम वजन का है। स्टोरेज के लिए इसमें UFS 3.1 तकनीक के साथ 256GB तक स्टोरेज और 12GB तक रैम का विकल्प मिलता है।

बैटरी के मामले में भी यह स्मार्टफोन काफी धांसू है। इसमें 7000mAh की बड़ी Titan Battery दी गई है जो लंबा बैकअप देती है। Realme P4 Pro 5G में डुअल 50 मेगापिक्सल AI कैमरा सिस्टम दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह कैमरा सेटअप बेहतर फोटोज और वीडियो कैप्चर करने में मदद करता है। खास बात यह है कि यूजर्स को AI फीचर्स की मदद से एडिटिंग का विकल्प भी दिया जा रहा है। फोन Android 15 आधारित realme UI 6.0 पर चलता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, IR Blaster, स्टीरियो स्पीकर और Gorilla Glass सुरक्षा जैसे फंक्शंस भी शामिल हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।