चार्जर भूल जाइए! Realme ला रहा है 10,001mAh बैटरी वाला सबसे पावरफुल फोन
Realme P4 Power भारत में 10001mAh बैटरी और ट्रांसपेरेंट TransView डिजाइन के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7400 Ultra चिपसेट और Android 16 मिलने की उम्मीद है।

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बैटरी कैपेसिटी को लेकर नई रेस शुरू हो चुकी है। हाल ही में OnePlus ने चीन में 9000mAh बैटरी वाले Turbo 6 को लॉन्च किया था और अब Realme इस रेस को एक कदम आगे ले जाने की तैयारी में है। कंपनी ने भारत के लिए अपने नए स्मार्टफोन Realme P4 Power को टीज कर दिया है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 10001mAh की दमदार बैटरी होगी। यह बैटरी इसे भारत में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बना सकती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Realme के हेड ऑफ प्रोडक्ट मार्केटिंग फ्रांसिस वॉन्ग ने X (पहले Twitter) पर एक वीडियो रीपोस्ट कर बैटरी कैपेसिटी कन्फर्म की है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 1650 चार्जिंग साइकल के बाद भी 80 प्रतिशत हेल्थ बनाए रखेगी। इतना ही नहीं, Realme P4 Power के साथ 8 साल की बैटरी लॉन्गेविटी गारंटी भी दी जाएगी, जो इस सेगमेंट में इसे अलग पहचान देती है।
बड़ी बैटरी के बावजूद फोन का वजन केवल 219 ग्राम बताया गया है। चार्जिंग स्पीड को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह फोन 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, जिससे यह अन्य डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकेगा।
ट्रांसपैरेंट डिजाइन के साथ आएगा फोन
डिजाइन की बात करें तो Realme P4 Power में नया TransView डिजाइन देखने को मिलेगा। फोन के बैक पैनल का ऊपरी हिस्सा ट्रांसपेरेंट लुक के साथ आएगा, जबकि नीचे का हिस्सा मैट फिनिश में होगा। पीछे की तरफ बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन सेंसर और ट्रांसपेरेंट एलिमेंट्स शामिल हैं। साथ ही कॉपर कॉइल जैसी पैटर्न स्ट्रिप और DART ब्रांडिंग भी मौजूद है। यह फोन Orange, Blue और Silver कलर ऑप्शन में आ सकता है।
लीक्स के मुताबिक, फोन में 6.78-इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट, Hypervision और AI चिप्स दिए जा सकते हैं। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड और 16MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
Realme P4 Power Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलेगा और कंपनी 3 साल के OS अपडेट व 4 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा कर रही है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिल सकती है।
लॉन्च और संभावित कीमत
Realme P4 Power के 29 जनवरी तक लॉन्च होने की उम्मीद है। कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन 30,000 रुपये से ऊपर के प्राइस सेगमेंट में आ सकता है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Pink




