Realme के 10001mAh बैटरी फोन के किया जादू, बना ₹25000 से कम में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन
realme P4 Power 5G ने 25,000 रुपए से कम कीमत वाले सेगमेंट में बेस्ट-सेलिंग स्मार्टफोन का खिताब हासिल किया है। 10001mAh बैटरी, वाटरप्रूफ बॉडी और दमदार कैमरे वाले इस फोन ने फर्स्ट सेल में भी रिकॉर्डतोड़ सेल दर्ज की।

Best-Selling Smartphone under Rs 25000: रियलमी का हाल की में लॉन्च हुआ दुनिया की सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन realme P4 Power 5G पहली ही सेल में 25,000 रुपए की कीमत वाले सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बन गया है। यह उपलब्धि 2025 और 2026 के बीच लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स की ई-कॉमर्स सेल्स रिपोर्ट पर आधारित है। इस शानदार शुरुआत से साफ है कि यूजर्स को रियलमी का यह बैटरी-फोकस्ड फोन काफी पसंद आ रहा है। realme P4 Power 5G एक मिड-रेंज फोन जो फ्लैगशिप फीचर्स के साथ आता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Realme P4 Power 5G को तीन कलर और तीन वैरिएंट में खरीदा जा सकता
Realme P4 Power 5G में तीन अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन हैं। इसका बेस मॉडल 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 25,999 रुपये है। वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 27,999 रुपये में उपलब्ध है। 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 30,999 रुपये में का है। फोन पर बैंक छूट भी है जिसका फायदा उठाकर कीमत को और कम किया जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Realme P4 Power 5G को ट्रांससिल्वर, ट्रांसऑरेंज और ट्रांसब्लू जैसे आकर्षक रंगों में खरीदा जा सकता है।
दमदार बैटरी जिस से फोन बना गेम-चेंजर
realme P4 Power 5G की सबसे बड़ी ताकत इसकी 10,001mAh Titan Battery है। यह दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी में से एक मानी जा रही है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह फोन लंबे समय तक बिना रुके चलता है, चाहे आप गेमिंग करें, वीडियो देखें या सोशल मीडिया इस्तेमाल करें। यह TÜV Five Star सेफ्टी स्टैंडर्ड को पूरा करता है, जिससे बैटरी को लेकर सुरक्षा की चिंता भी नहीं रहती। realme P4 Power 5G में 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो जाता है। इसके साथ ही 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, यानी आप इस फोन से दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Hyper Vision⁺ AI Chip दिया गया है। फोन में IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहता है। फोन का TransView डिजाइन खासतौर पर Gen Z यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसे Pearl Academy के स्टूडेंट्स के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। ट्रांसपेरेंट लुक, ब्राइट कलर्स और मजबूत बॉडी इसे अलग बनाती है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






TransSilver









