
10,001mAh बैटरी वाले फोन का जलवा, खरीदने के लिए टूट पड़े ग्राहक; अब खत्म हो रहा ऑफर
कम कीमत में बड़ी बैटरी वाला फोन चाहिए, तो Realme P4 Power 5G आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। आज हम इस फोन की बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आज रात 10,001mAh बैटरी वाले इस फोन पर मिल रहे एक्सक्लूसिव ऑफर समाप्त हो रहे हैं।
कम कीमत में बड़ी बैटरी वाला फोन चाहिए, तो Realme P4 Power 5G आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। आज हम इस फोन की बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आज रात 10,001mAh बैटरी वाले इस फोन पर मिल रहे एक्सक्लूसिव ऑफर समाप्त हो रहे हैं। अगर आप भी इस फोन को सबसे कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो जल्दी कीजिए, क्योंकि बस कुछ घंटों में ऑफर समाप्त होने वाला है। बता दें कि फोन की पहली सेल 5 फरवरी को शुरू हुई थी और ग्राहक इसे खरीदने के लिए टूट पड़े। कंपनी ने बताया कि सेल के पहले घंटे में ही इसकी बिक्री पिछले मॉडल के मुकाबले 291 फीसदी ज्यादा रही। इतना ही नहीं, यह 25,000 रुपये कीमत वाले सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन भी बन गया। इससे साफ पता चलता है कि लोगों को यह फोन काफी पसंद आ रहा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कंपनी का दावा है कि यह 10,001mAh बैटरी वाला भारत का पहला स्मार्टफोन है। इसे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि एक बार चार्ज करने पर यह फोन लगभग 39 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देगा। चलिए डिटेल में जानते हैं कीमत, ऑफर और खासियत के बारे में सबकुछ…

सेल की लास्ट डेट और एक्सक्लूसिव ऑफर
फोन की पहली सेल 5 फरवरी को दोपहर 12 बजे शुरू हुई थी और यह आज यानी 7 फरवरी को रात 11:59 बजे समाप्त हो रहे है। इसे रियलमी इंडिया वेबसाइट, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। फोन की कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 25,999 रुपये, 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। इसे तीन कलर्स - ट्रांससिल्वर, ट्रांसऑरेंज और ट्रांसब्लू कलर में लॉन्च किया गया है।
एक्सक्लूसिव ऑफर के तहत, ग्राहक को 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट या 2000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, छह महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई, फ्री 4-ईयर बैटरी वारंटी (जिसकी कीमत 2,999 रुपये है) और रियलमी डिवाइस पर 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर इसे 23,999 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Realme P4 Power 5G की खासियत पर:
रियलमी P4 पावर 5G एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो Android 16 पर बेस्ड रियलमी यूआई 7.0 पर चलता है। कंपनी का कहना है कि यह फोन तीन साल के ओएस अपग्रेड और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है। इसमें 6.8-इंच का 1.5K 4D कर्व प्लस हाइपरग्लो डिस्प्ले है, जो 144 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 1.07 बिलियन कलर और HDR 10+ कंटेंट के लिए सपोर्ट देता है। यह डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए तीन आईपी रेटिंग (IP66 + IP68 + IP69) और आर्मशेल प्रोटेक्शन के साथ आता है।
फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट से लैस है, जो 4 एनएम प्रोसेस पर बना है। कंपनी का दावा है कि यह फोन लगभग 25 प्रतिशत बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी देता है। इसमें HyperVision+ AI चिप भी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह "300 प्रतिशत तक बेहतर रेजोल्यूशन" और "400 प्रतिशत तक स्मूथ फ्रेम रेट" देती है। टेम्परेचर को मेंटेन रखने के लिए, फोन में 4,613 sqmm का एयरफ्लो वेपर चैंबर लगाया है।
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल सोनी IMX882 प्राइमरी रियर कैमरा और साथ में 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सेल कैमरा है। यह 4K/30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। इसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10,001mAh की सिलिकॉन कार्बन टाइटन बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 32.5 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 932.6 घंटे तक स्टैंडबाय (करीब 39 दिन), 185.7 घंटे तक स्पॉटिफाई म्यूजिक प्लेबैक और 11.7 घंटे तक BGMI गेमप्ले दे सकती है। 219 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई 9.08 एमएम है।

लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







TransSilver









