₹7999 में आया 12GB तक रैम, 6300mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, बॉडी स्टील जैसी मजबूत; पहली सेल इस दिन

Feb 20, 2026 01:54 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

रियलमी ने भारतीय बाजार में P4 सीरीज का लेटेस्ट एडिशन Realme P4 Lite लॉन्च कर दिया है। फोन की शुरुआती कीमत 8,000 रुपये से भी कम है। 6300mAh बैटरी वाले इस फोन की मोटाई केवल 7.94 एमएम है। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलता है, चलिए बताते हैं...

₹7999 में आया 12GB तक रैम, 6300mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, बॉडी स्टील जैसी मजबूत; पहली सेल इस दिन

Realme P4 Lite Launched in India: कम बजट में बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहिए, तो रियलमी का लेटेस्ट मॉडल आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। रियलमी ने भारतीय बाजार में P4 सीरीज का लेटेस्ट एडिशन Realme P4 Lite लॉन्च कर दिया है। फोन की शुरुआती कीमत 8,000 रुपये से भी कम है। इसकी बिक्री इस महीने के आखिर में शुरू होगी, फिलहाल यह फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह भारत में तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह 4G फोन है। कंपनी इसे अल्ट्रा-स्लिम 6300mAh फोन कह रही है। दरअसल, 6300mAh बैटरी वाले इस फोन की मोटाई केवल 7.94 एमएम है। सस्ता होने के बावजूद इसमें मजबूत बॉडी मिल जाती है, जिससे फोन ऊंचाई से गिरने पर टूटता नहीं है। यह यूनिसॉक T7250 चिपसेट पर चलता है और इसमें 4GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज है। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलता है, चलिए बताते हैं…

Realme P4 Lite Launched in India

इतनी है Realme P4 Lite की कीमत

भारत में Realme P4 Lite की कीमत बेस 4GB+64GB वेरिएंट के लिए 7,999 रुपये है। इसके टॉप-ऑफ -द-लाइन 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 9,999 है। कंपनी 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट या 1,000 रुपये का कूपन दे रही है। फोन भारत में 24 फरवरी को फ्लिपकार्ट और रियलमी ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रियलमी P4 लाइट बीच गोल्ड, ऑब्सीडियन ब्लैक और सी ब्लू कलर में उपलब्ध है।

चलिए एक नजर डालते हैं Realme P4 Lite की खासियत पर:

Realme P4 Lite Launched in India

बड़ा डिस्प्ले और मजबूत बॉडी

रियलमी P4 लाइट एक डुअल सिम फोन है जो Android 15 पर बेस्ड रियलमी यूआई पर चलता है। फोन में 6.74-इंच एचडी प्लस (720x1,600 पिक्सेल) डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज तक है, पीक ब्राइटनेस 563 निट्स तक है, टच सैंपलिंग रेट 180 हर्ट्ज तक है, कलर 16.7 मिलियन है और कलर गैमट 83.5 प्रतिशत है। फोन की बॉडी भी मजबूत है और इसका स्ट्रक्चर एल्युमिनियम से बना है। इस फोन को मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंट रेटिंग दी गई है। दावा है कि यह फोन 1.8 मीटर ऊंचाई से अचानक गिरने पर टूटेगा नहीं और झटका झेल लेगा। डिस्प्ले गीले हाथों से भी चलाने पर भी सटीक रिस्पॉन्स करेगा।

12GB तक रैम, तेज प्रोसेसर

रियलमी के नए P4 लाइट में ऑक्टा कोर यूनिसॉक T7250 चिपसेट है, जो 12 एनएम प्रोसेस पर बना है, और 1.8 गीगाहर्ट्ज की पीक क्लॉक स्पीड दे सकता है। चिपसेट को माली G57 MP1 जीपीयू के साथ पेयर किया गया है। फोन में 4GB रैम और 128GB तक का इंटरनल स्टोरेज भी है। रियलमी का कहना है कि फोन डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है। फोन में 12GB तक डायनामिक रैम का सपोर्ट मिलता है। इसमें मिनी कैप्सूल, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और प्राइवेसी सेफ जैसे फीचर्स भी हैं।

दमदार कैमरा सेटअप

कैमरे की बात करें तो, रियलमी P4 लाइट के पीछे एक 13-मेगापिक्सेल (f/2.2) का कैमरा है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 76.5-डिग्री और फोकल लेंथ 27 एमएम है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 5-मेगापिक्सेल का कैमरा भी है। कंपनी का दावा है कि उसका फोन 1080p/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। कैमरे में नाइट मोड भी है, जो कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटो लेगा। फोन में एआई इरेजर, एआई कॉल नॉइज रिडक्शन 2.0, एआई बेस्ट और एआई क्लियर फेस, एआई इमेज मैटिंग और सर्कल टू सर्च जैसे AI फीचर्स का सपोर्ट भी है।

बड़ी बैटरी और लंबी बैटरी लाइफ

फोन में बड़ी बैटरी मिलती है। नए रियलमी P4 लाइट स्मार्टफोन में 6300mAh की बैटरी है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट मिलता है। बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे एक बार फुल चार्ज कर 20.7 घंटे तक यूट्यूब चला सकते हैं, 19 घंटे तक इंस्टाग्राम चला सकते हैं, 46.5 घंटे तक कॉलिंग कर सकते हैं या लगातार 13.6 घंटे तक कैंडीक्रैश गेम खेल सकते हैं। चार्जर बॉक्स में ही मिलता है। फोन में 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे अन्य डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। दावा है कि 5 मिनट चार्ज करके 2.3 घंटे कॉलिंग की जा सकती है या 5.4 घंटे स्पॉटिफाई पर गाने सुने जा सकते हैं।

स्लिम और लाइटवेट भी

फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 4G एलटीई, ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई, बाईदौ, जीपीएस, ग्लोनास और गैलीलियो भी सपोर्ट करता है। फोन में मिलने वाले ऑनबोर्ड सेंसर्स की लिस्ट में एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक एम्बिएंट लाइट सेंसर, सिक्योरिटी के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक जायरोस्कोप और एक एक्सेलेरोमीटर शामिल हैं। 201 ग्राम वजनी इस फोन का साइज 167.20x76.60x7.94 एमएम है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।